एक्सप्लोरर

Ghibli AI ट्रेंड से प्राइवेसी पर खतरा! इंजीनियर की चेतावनी– 'सोच समझकर करें फोटो शेयर', जानें कैसे बदल रहा एआई

Ghibli AI: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से घिबली स्टाइल फोटो की भरमार लगी हुई है. यह ट्रैंड काफी तेजी से वायरल हुआ है. लोग अपनी-अपनी फोटो को घिबली में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

Ghibli AI: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से घिबली स्टाइल फोटो की भरमार लगी हुई है. यह ट्रैंड काफी तेजी से वायरल हुआ है. लोग अपनी-अपनी फोटो को घिबली में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. दरअसल, ओपनएआई के प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी ने कुछ समय पहले ही इस फीचर को ऐड किया था. उसके बाद से ही लोग इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन अब एक इंजीनियर ने इस ट्रैंड को लेकर चेतावनी जारी की है.

डिजिटल प्राइवेसी विशेषज्ञ और साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स ने इस पर चिंता जताई है. उनका मानना है कि OpenAI इस ट्रेंड का उपयोग लाखों निजी तस्वीरें इकट्ठा करने और अपने एआई मॉडल को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए कर सकता है. ऐसे में, कई यूजर्स अनजाने में अपनी ताज़ा बायोमेट्रिक डेटा कंपनी को सौंप रहे हैं जिससे गंभीर प्राइवेसी मुद्दे खड़े हो सकते हैं.

AI इंजीनियर की चेतावनी

जानकारी के लिए बता दें कि एआई इंजीनियर ठाकुर हर्ष सिंह ने एआई इमेज जनरेशन की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा, "आप अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत तस्वीरों को सुरक्षित रखना बेहद ज़रूरी है! गूगल, GPT और ग्रोक जैसे फेमश एआई टूल्स को इस्तेमाल करना कुछ हद तक सुरक्षित हो सकता है लेकिन पूरी तरह से इसपर भरोसा जताना ठीक नहीं है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐓𝐡𝐚𝐤𝐮𝐫 𝐇𝐚𝐫𝐬𝐡 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 (@i.harshthakur)

उन्होंने आगे कहा, "कुछ एआई इमेज जनरेटर जो ज्यादा फेमश नहीं हैं, खासकर चीनी कंपनियों द्वारा बनाए गए टूल्स से बचें, क्योंकि आपको यह नहीं पता कि वे आपके डेटा का उपयोग कैसे करेंगे. यह जानकारी सिर्फ जागरूकता बढ़ाने के लिए है ताकि आप भविष्य में अपनी निजी जानकारी को एआई मॉडल के साथ साझा करने से बचें."

वर्तमान में, कोई भी एआई मॉडल आपकी तस्वीर की सटीक कॉपी नहीं बना सकता लेकिन भविष्य में यह संभव हो सकता है. एआई जिस तेज़ी से विकसित हो रहा है उसे देखते हुए यह ज़रूरी है कि कोई भी पर्सनल फोटो किसी भी एआई टूल पर अपलोड करने से पहले दो बार सोचे.

हर्ष सिंह ने यह भी बताया कि अब एआई को ट्रेन करने के लिए हजारों तस्वीरों की आवश्यकता नहीं होती. हाल के डेवलपमेंट जैसे कि DreamBooth और Stable Diffusion जैसी तकनीकों की मदद से सिर्फ 10-12 तस्वीरों के माध्यम से एआई मॉडल को ट्यून किया जा सकता है.

कैसे रखें अपनी जानकारी सेफ

  • अगर आप किसी एआई इमेज ट्रेंड में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
  • निजी तस्वीरें अपलोड करने से पहले दो बार सोचें.
  • सोशल मीडिया पर हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें पोस्ट करने से बचें क्योंकि इन्हें एआई ट्रेनिंग के लिए स्क्रैप किया जा सकता है.
  • चेहरे की पहचान (Facial Recognition) के बजाय पिन या पासवर्ड का उपयोग करें.
  • अपने कैमरे की एक्सेस की जांच करें और देखें कि कौन-कौन से ऐप इसे एक्सेस कर सकते हैं.

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह ट्रेंड जितना मज़ेदार लगता है उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. इसलिए, अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहें.

यह भी पढ़ें:

यूजर ने ChatGPT से कहा- भविष्य में मेरा पति कैसा होगा उसकी तस्वीर दिखाओ, Ghibli ने बना दी ऐसी इमेज हर कोई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget