एक्सप्लोरर

पाएं Hotstar, Prime Video, Netflix और ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन, यहां मिल रहा है ऑफर

यहां इंटरनेट और मोबाइल प्लान के साथ आपको मिलेगा फ्री ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन. ये हैं शानदार ऑफर्स.

कोराना महामारी के चलते पिछले कुछ महीनों से एंटरटेनमेंट का बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है. ओटीटी सर्विसेज जिसे ओवर-द-टॉप मीडिया सर्विसेज कहते हैं. यहां आपको शानदार वेब सीरीज, लेटेस्ट फिल्म्स, सीरियल्स, पुरानी फिल्में देखने को मिल जाएगी. सिनेमाघर बंद होने की वजह से इन दिनों कई बड़ी फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रलीज हो रही हैं. हॉटस्टार, एमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और ज़ी5 जैसी एप्लीकेशन्स लोगो को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं. खास बात ये है कि इन ऐप्स से दर्शकों को अब एक नया इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म मिल गया है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. यहां आप इंटरनेट के जरिए अपनी पंसद का कंटेंट अपने हिसाब से देख सकते हैं.

इन ओटीटी सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको महीने के हिसाब से पेमेंट करना पड़ता है लेकिन अब इनकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई टेलीकॉम कंपनी और इंटरनेट सर्विस कंपनी भी अपने प्लान्स में इनका ऑफर दे रही हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. जिनमें आपको Hotstar, Prime Video, Netflix, और ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा.

Netflix

अगर आप नेटफ्लिक्स पर ज्यादा कंटेन्ट देखते हैं तो आपके लिए जियो फाइबर लेकर आया है 1499 रुपये का खास प्लान. इसमें आपको नेटफ्लिक्स के अलावा 12 ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. 1499 के इस डायमंड प्लान में आपको 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी. वहीं वोडाफोन भी रेडएक्स पोस्ट पेड प्लान के तहत 1099 रुपये में नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है. इस प्लान में आपको अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इससे पहले एयरटेल भी अपने प्लान में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन दे रहा था लेकिन अब वो प्लान बंद हो गया है.

Amazon Prime

अगर आपको अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन चाहिए तो आप जियो फाइबर का 999 रुपये वाला गोल्ड प्लान ले सकते हैं. इन प्लान में आपको 150 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो सर्विस बिल्कुल फ्री में मिलेगी. वहीं एयरटेल भी 349 और 499 रुपये के पोस्ट पेड प्लान में भी आपको प्राइम वीडियो सर्विस फ्री दे रहा है. आपके इन दोनों प्लान में 75 जीबी तक का डाटा मिलेगा. वोडोफोन भी रेड पोस्टपेड प्लान के तहत 999 में एक साल तक अमेजन प्राइम फ्री दे रहा है.

Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन

अगर आप एयरटेल का 599 और 401 रुपये का प्रीपेड प्लान लेते हैं तो आपको इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ डिज्नी-हॉटस्टार की मेंबरशिप भी फ्री मिलेगी. वहीं एयरटेल के 2698 रुपये के प्लान में भी ये ऐप्स फ्री हैं. अगर आप रिलायंस जियो फाइबर का 1499 रुपये का प्लान लेते हैं तो इसमें भी डिज्नी-हॉटस्टार का वीआईपी सब्सक्रिप्शन आपको फ्री मिलेगा. बीएसएनएल ने भी ऑफर शुरु किया है जिसमें 590 रुपए वाले सुपरस्टार प्लान में आपको 300 जीबी डेटा और 949 रुपये के प्लान में 500 जीबी डेटा के साथ डिज्नी-हॉटस्टार की मेंबरशिप फ्री मिलेगी.

Zee5

ज़ी5 की फ्री मेंबरशिप आपको वोडाफोन के रेडएक्स प्लान में एक साल के लिए फ्री मिल रही है. रिलायंस जियो फाइबर के प्लान्स में भी ये सुविधा मिलेगी. ज़ी5 का सालाना सब्सक्रिप्शन आपको 360 रुपये में मिल जाएगा.

Eros Now और SonyLIV

जियो फाइबर के 999 रूपये वाले प्लान में आपको 11 ओटीटी एप्स और 1499 रुपये वाले प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इनमें लगभग सभी ऐप्स जैसे सोनी लिव, वूट, ऑल्ट बालाजी, जियो सिनेमा, सन नेक्स्ट, होईचोई, शिमारू और लॉयंसगेट प्ले का सब्सक्रिप्शन आपको मिल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन
BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget