एक्सप्लोरर

OnePlus 6T लॉन्च होते ही Xiaomi ने कुछ इस तरह उड़ाया फोन का मजाक

शाओमी ने पोको एफ1 को इस साल अगस्त के महीने में लॉन्च किया था जहां फोन की कीमत रखी गई थी 20,999 रुपये. इवेंट के दौरान शाओमी ने कई बार वनप्लस की बात की और कहा कि कंपनी का पोकोफोन वनप्लस से बेहतर है.

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन मेकर वनप्लस ने कल ही भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6T लॉन्च किया. स्मार्टफोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है जहां फोन की शुरूआती कीमत 37,999 रुपये है. लेकिन फोन के लॉन्च होते ही भारत की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने वनप्लस का मजाक बनाना शुरू कर दिया.

जी हां दरअसल शाओमी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें ये लिखा गया था कि जब इतनी कम कीमत पर 845 प्रोसेसर की सुविधा मिल रही है तो फिर आपको वनप्लस 6T खरीदने की क्या जरूरत. क्योंकि सिर्फ 20,999 रुपये में ही आपको स्पीड के साथ ये प्रोसेसर मिल रहा है. ट्वीट का टैगलाइन था ' डू द मैथ' यानी खरीदने से पहले एक बार सोचे. बता दें कि शाओमी ने पोको एफ1 को इस साल अगस्त के महीने में लॉन्च किया था जहां फोन की कीमत रखी गई थी 20,999 रुपये. इवेंट के दौरान शाओमी ने कई बार वनप्लस की बात की और कहा कि कंपनी का पोकोफोन वनप्लस से बेहतर है. और अब लॉन्च के बाद शाओमी ने एक बार फिर वनप्लस पर हमला बोल दिया है.

पोको एफ1 में 6.18 इंच का फुल HD + डिस्प्ले दिया गया है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर की सुविधा दी गई है जो एड्रिनो 630 जीपीयू के साथ आता है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 12 और 5 मेगापिक्सल का है तो वहीं फोन का फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है. दूसरी तरफ अगर वनप्लस 6T की की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है जो एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. स्मार्टफोन में 6.41 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और फोन में वॉटरड्रॉप नॉच की सुविधा है. फोन की बैटरी 3700mAh की है. तो अंत में अब आपको ये देखना है कि आपको शाओमी का पोको फोन खरीदना चाहिए या कल लॉन्च हुए लेटेस्ट वनप्लस 6T.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget