एक्सप्लोरर

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की पहली सेल Flipkart पर, 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे से फोन को खरीद सकते हैं

रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर ये कहा जा रहा है कि फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा. दोनों वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये के नीचे ही होगी.

नई दिल्ली: शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को भारत में 22 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है तो वहीं फोन पहली बार 23 नवंबर को फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पहले ही इस फोन को लेकर लाइव पेज चला रहा है. अक्सर ये देखा गया है कि शाओमी जब भी कोई प्रोडक्ट लॉन्च करता है तो उसके करीब एक हफ्ते बाद फोन सेल के लिए उपलब्ध होता है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे फ्लिपकार्ट इस फोन को जल्द से जल्द मार्केट में उतारना चाहता है. कारण है रेडमी नोट 5 प्रो का बेहतरीन प्रदर्शन.

कीमत

फोन को जब थाइलैंड में लॉन्च किया गया था तो फोन की कीमत करीब 15,000 रुपये थी. तो वही रडमी नोट 5 प्रो की शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है जहां 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. शाओमी ने हालांकि बाद में 4 जीबी रैम की कीमत बढ़ाकर 14,999 रुपये कर दी थी. लेकिन अभी के मुताबिक फोन में 1000 रुपये की कटौती की गई है जहां अब फोन को 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर ये कहा जा रहा है कि फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा. दोनों वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये के नीचे ही होगी.

स्पेक्स

स्मार्टफोन को पहले ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है. फोन में 6.26 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में 19:9 का ऑश्पेक्ट रेशियो दिया गया है. स्क्रीन पर 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की भी सुविधा दी गई है. वहीं फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 4 जीबी रैम के साथ आता है. फोन में 64 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. साथ में फोन की बैटरी को लेकर ये ही कहा जा रहा है कि कंपनी 4000mAh का ही बैटरी रखेगी. बता दें कि फोन एंड्रॉयड ओरियो आधारित MIUI पर काम करेगा.

कैमरे की अगर बात करें तो फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा. वहीं फ्रंट में नॉच और 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी होगा. दोनों कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CCTV का फुल फॉर्म क्या है? घर-दफ्तर से लेकर सड़कों तक कैसे बन गया तीसरी आंख
CCTV का फुल फॉर्म क्या है? घर-दफ्तर से लेकर सड़कों तक कैसे बन गया तीसरी आंख
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च

वीडियोज

Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget