एक्सप्लोरर

Mi Note 10 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, चौंकाने वाली हो सकती है कीमत

नोट 10 प्रो में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया जायेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा. परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिलेगा.

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपनी नोट सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अब नया नोट 10 प्रो को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी इससे पहले नोट 10 प्रो को स्पेन में पेश कर चुकी है. सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया नोट 10 प्रो जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है. यह इस सीरिज का अब तक का सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन होगा और इसमें कई ऐसे फीचर्स को शामिल किया जायेगा जो इसे खास डिवाइस बनायेंगे.

सोर्स के मुताबिक नोट 10 प्रो की भारत में कीमत 50,000 रुपये से शुरू हो सकती है. इससे पहले शाओमी ने इस फोन के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 649 यूरो (51,000 रुपये) प्राइस टैग के साथ स्पेन में पेश किया था. यह फोन ग्लेशियक व्हाइट, ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है.

नोट 10 प्रो में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया जायेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा. परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिलेगा. इतना ही नहीं यह एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, पांच मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और दो मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल नैनो सिम, 4जी VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें 5,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-

Redmi Note 8 Pro को मिला लेटेस्ट MIUI 11 का अपडेट, अब इस्तेमाल करने में आएगा ज्यादा मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget