एक्सप्लोरर

महज 58 सेकेंड में सोल्ड आउट हुआ Mi MIX 2 स्मार्टफोन - रिपोर्ट

नई दिल्लीः शाओमी के एज-टू-एज, बेजल-लेस स्मार्टफोन Mi MIX 2 लॉन्च के बाद शुक्रवार को अपनी पहली सेल के लिए चीन में उपलब्ध हुआ. इसकी पहली सेल में ही कंपनी ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. पहली से2ल के दौरान ही ये स्मार्टफोन महज 58 सेकेंड में ही सोल्ड आउट हो गयाॉ

हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि Mi MIX 2 की कितनी यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध थी. चीनी वेबसाइट MyDrivers की रिपोर्ट के मुताबिक Mi MIX 2 की पहली सेल में महज 58 सेकेंड में ही सभी यूनिट सोल्ड आउट हो गई. खास बात ये है कि इस हफ्ते की शुरु आत में ही इस स्मार्टफोन को 5 लाख रजिस्ट्रेशन मिला था.

इसके 6जीबी+64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,299 युआन ( लगभग 32,335 रुपये), 6जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 3,599 युआन (लगभग 35,275 रुपये) वहीं 8जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 4,699 युआन ( लगभग 46,000 रुपये) रखी गई है.

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi Mix 2 में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और एड्रिनो जीपीयू ग्राफिक चिप दी गई है. ये स्मार्टफोन दो रैम वैरिएंट 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ आता है. 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेंगे वहीं 8 जीबी रैम वैरिएंट के साथ 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प ही मिलेगा.

कैमरा फीचर की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा स्मार्टफोन दिया गया है जो डुअल टोन फ्लैश के साथ आता है. वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. Mi Mix 2 कंपनी के ओएस MIUI 9 पर चलता है जो एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर बेस्ड होगा.

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3400mAh की बैटरी दी गई है. जो क्विक चार्जिंग तकनीक 3.0 सपोर्ट करता है. खास बात ये है कि इसमें 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget