एक्सप्लोरर

शाओमी के स्टॉक एंड्रॉयड स्मार्टफोन Mi A2 की कीमत और कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले आए सामने

इस फोन को लेकर कई सारी लीक रिपोर्ट सामने आई है. यहां जनिए आने वाले इस फोन के बारे में वो सबकुछ जो आपको जानना चाहिए.

नई दिल्ली: शाओमी के Mi A2 स्मार्टफोन का पूरे टेक जगत को इंतजार है. ये कंपनी का नेस्ट जेनरेशन स्टॉक एंड्रॉयड फोन है जो एंड्रॉयड वन पर काम करेगा. इससे पहले कंपनी ने पिछले साल MiA1 लॉन्च किया था जो कंपनी का पहला स्टॉक एंड्रॉयड फोन था. Mi A2 हाल ही में चीन के मार्केट में लॉन्च हुए Mi6X का ग्लोबल वेरिएंट होगा. खबर है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट होगा. स्टॉक एंड्रॉयड का मतलब है कि ये फोन MIUI पर नहीं बल्कि पूरी तरह एंड्रॉयड ओएस पर चलत है, आपको बता दें शाओमी के फोन कंपनी के यूजर इंटरफेज MIUI पर बेस्ड एंड्रॉयड पर काम करते हैं. इस फोन को लेकर कई सारी लीक रिपोर्ट सामने आई है. यहां जनिए आने वाले इस फोन के बारे में वो सबकुछ जो आपको जानना चाहिए.

कब होगा लॉन्च, क्या हो सकती है कीमत ? Mi A2 के लिए कंपनी स्पेन के मैड्रिड शहर में ग्लोबल लॉन्च इवेंट होस्ट कर सकती है और ये इवेंट 24 जुलाई को होगा. हाल ही में इस फोन को स्विटज़रलैंड की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया जिसके मुताबिक, Mi A2 का 32 जीबी वेरिएंट करीब 20,000 रुपये कीमत के साथ आएगा. 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 22,500 रुपये है. वहीं, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम करीब 25,000 रुपये होगा.

शाओमी के स्टॉक एंड्रॉयड स्मार्टफोन Mi A2 की कीमत और कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले आए सामने

एक रिपोर्ट के मुताबिक Mi A2 तीन कलर वेरिएंट गोल्ड, ब्लू और ब्लैक में उतारा जाएगा. इस फोन के चार वेरिएंट आ सकते है, जिनमें 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी/64 जीबी, 4 जीबी रैम/3128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज शामिल है.

क्या स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं?

बताया जा रहा है कि Mi A2 हाल ही में चीन में लॉन्च में Mi6X स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट होगा. इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi 6X में 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के ऑस्पेक्ट रेशियो और फुल HD+ की डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के साथ आता है. दिखने में ये स्मार्टफोन काफी कुछ रेडमी नोट 5 प्रो जैसा है इसमें 2.2GHz क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 दिया गया है. इसके दो रैम वेरिएंट 4 जीबी और 6 जीबी लॉन्च और दो स्टोरेज वेरिएंट 64 जीबी और 128 जीबी लॉन्च किए गए हैं.

कैमरा की बात करें तो इसमें 12MP+20MP का रियर डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है. जिसमें 12 मेगापिक्सल वाला लेंस f/1.75 अपरचर और 20 मेगापिक्सल वाला लेंस f/1.8 अपरचर के साथ आता है. इसका कैमरा AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के साथ आता है जो ऑटोमैटिक ऑब्जेक्ट को पहचान सकता है और बाकी सेटिंग भी खुद एडजस्ट कर सकता है. इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Mi 6X फेस-अनलॉक फीचर के साथ आता है. इसे पावर देने के लिए 3010mAh की बैटरी दी गई है जो 3.0 क्विकचार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि ये 30 मिनट में ये 50% तक चार्ज हो जाएगा.

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget