एक्सप्लोरर

Xiaomi Mi 8: भारत में ये पांच स्मार्टफोन्स इस शानदार फोन को दे सकते हैं टक्कर

फोन में स्नैपड्रैग्न 845 SoC है. वहीं अगर कैमरे की बात करें तो वनप्लस 6 में ज्यादा हाइअर मेगापिक्सल है जो 16 मेगापिक्सल + 20 मेगापिक्सल के साथ आता है.

नई दिल्ली: Xiaomi Mi 8 अब ऑफिशियल हो चुका है और भारतीय फैंस इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन भारत में फिलहाल कुछ हैंडसेट्स ऐसे मौजूद है जो इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. तो ये रहे वो टॉप 5 स्मार्टफोन्स जो शाओमी के इस फ्लैगशिप डिवाइस को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

वनप्लस 6 (34,999 रूपये से शुरूआत)

Xiaomi Mi 8: भारत में ये पांच स्मार्टफोन्स इस शानदार फोन को दे सकते हैं टक्कर

वनप्लस 6 और शाओमी मी 8 दोनों फोन्स तकरीबन एक ही स्पेक्स के साथ आते हैं. 19:9 फुल HD+ स्क्रीन जो नॉच के साथ आता है. दोनो फोन्स में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है, एंड्रॉयड 8.1 बेस्ड सॉफ्टवेयर और फोन में स्नैपड्रैग्न 845 SoC है. वहीं अगर कैमरे की बात करें तो वनप्लस 6 में ज्यादा हाइअर मेगापिक्सल है जो 16 मेगापिक्सल + 20 मेगापिक्सल के साथ आता है. तो वहीं मी 8 में यही कैमरा 12+12 मेगापिक्सल का है. लेकिन इससे ये नहीं कहा जा सकता है कि ज्यादा मेगापिक्सल होने से वनप्लस का कैमरा बेहतर होगा. वनप्लस 6 में 8 जीबी का रैम है तो वहीं मी 8 में भी. एक फायदा जो वनप्लस 6 में दिखता है कि वनप्लस 6 में अपने 3.5mm के हेडफोन जैक में कोई बदलाव नहीं किया है.

ऑनर 10 (32,999 रूपये)

Xiaomi Mi 8: भारत में ये पांच स्मार्टफोन्स इस शानदार फोन को दे सकते हैं टक्कर

ऑनर 10 की अगर बात करें तो ऑनर 10, मी 8 के मुकाबले थोड़ा हल्का है. फोन का वजन जहां 153 ग्राम है तो वहीं 5.8 इंच का फुल HD+ स्क्रीन है. दोनों फोन्स में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दी गई है तो वहीं साथ में पतले बेजल्स भी. कैमरे के मामले में ऑनर 10, मी 8 को मात दे रहा है. ऑनर 10 में 16MP+24MP का डुअल रियर कैमरा है जो 24 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है. ऑनर 10 में 3.5mm का जैक है. फोन में हुवावे 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज औऱ 3400mAh की बैटरी दी गई है.

सैमसंग गैलेक्सी एस 9 ( 57,900 रूपये से शुरूआत)

Xiaomi Mi 8: भारत में ये पांच स्मार्टफोन्स इस शानदार फोन को दे सकते हैं टक्कर

किसी चीनी ब्रैंड के फोन को न खरीदकर अगर आप किसी प्रीमियम ब्रैंड के फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप सैमसंग गैलेक्सी एस9 को मी 8 के बदले खरीद सकते हैं. फोन में 5.8 इंच 2,960 x 1,440 पिक्सल का क्वॉड HD इंफिनिटी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के प्रोटेक्शन के साथ आता है. सैमसंग गैलेक्सी एस9 में Exynos 9810 ऑक्टा कोर प्रोसेसर तो वहीं क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 845 प्रोसेसर दिया गया है. फोन के अगर कैमरे की बात करें तो फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल लेंस कैमरा है जो डुअल पिक्सल पीडीएफ के साथ आता है. कैमरे में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है. वहीं अगर फ्रंट की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. गैलेक्सी एस9 में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. तो वहीं 3000mAh की बैटरी भी.

शाओमी मी Mix 2 (29,999 रूपये)

Xiaomi Mi 8: भारत में ये पांच स्मार्टफोन्स इस शानदार फोन को दे सकते हैं टक्कर

इस सूची में शाओमी अपने फोन से ही टक्कर ले रहा है. हम बात कर रहे हैं मी मिक्स 2 की. मी मिक्स 2 में फुल स्क्रीन डिस्प्ले है जो बिना नॉच के साथ आता है. फोन का बिल्ड क्वालिटी भी शानदार है. फोन में क्वालकॉम फ्लैगशिप स्नैपड्रैग्न 835 प्रोसेसर है, 6 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनों 540 जीपीयू दिया गया है. वहीं अगर कैमरे की बात करें तो फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो पीडीएएफ, ओआईएस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है. फोन के फ्रंट सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. मी मिक्स 2 में 5.99 इंच का फुल HD+ स्क्रीन है जो पतले बेजेल्स के साथ आता है. फोन में 3,400mAh की बैटरी दी गई. फोन एंड्रॉयड पर काम करता है.

वीवो X21 (35,999 रूपये)

Xiaomi Mi 8: भारत में ये पांच स्मार्टफोन्स इस शानदार फोन को दे सकते हैं टक्कर

सबसे आखिर में जो फोन मी 8 को टक्कर दे रहा है वो है वीवो X21. इस फोन डिस्प्ले पर ही फिंगप्रिंट सेंसर दिया गया है. हालांकि ये भारत में पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो इस तरह के फीचर के साथ आता है. कुल मिलाकर वीवो X21 एक बेहतरीन फोन है. फोन में स्नैपड्रैग्न 660 प्रोसेसर दिया गया. वहीं 6.28 इंट का एमोलेड स्क्रीन जो 2,280 x 1,080 पिक्सल फुल HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है. वीवी X21 में 12+5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है तो वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा. फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget