एक्सप्लोरर

26 जनवरी को लॉन्च होगा FAU-G गेम, जानिए क्या हैं इसकी खासियत, कैसे करें डाउनलोड?

देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर देसी फौ-जी गेम को लॉन्च किया जा रहा है. पब-जी गेम के बैन होने के बाद गेम के फैंस में काफी निराशा देखने को मिली थी. लेकिन अब भारत में बनाए गए फौ-जी गेम को लेकर फैंस काफी उत्साह में दिख रहे हैं.

दिल्ली: ऑनलाइन गेम PUBG के बैन होने के बाद सभी को FAU-G गेम का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है.  भारत का देसी FAU-G गेम 26 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर इस गेम की शुरुआत की जानी है, जिसको लेकर गेम के फैंस में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. इस गेम का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है. इस ट्रेलर में पंजाबी में डायलॉग्स भी सुनने को मिले.

लाखों लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

दरअसल, पब-जी के बैन होने के बाद गेम के फैंस में काफी निराशा देखने को मिली थी. जिसके बाद नवंबर 2020 में बॉलीवुड अभिनेता अक्ष्य कुमार ने देश में खुद के बनाए गए फौ-जी गेम का जिक्र करते इसके जल्द लॉन्च की बात की थी. इसी के साथ गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत हुई, जिसमें फैंस का खास उत्साह देखने को मिला. शुरुआती 24 घंटों में लाखों लोगों ने गेम को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया था.

गेम को डाउनलोड कैसे करें फौ-जी गेम के लॉन्च होने के बाद यूजर्स इसको सीधा ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही गेम ऑफीशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकेगा. फिलहाल फौ-जी गेम की ऑफीशियल वेबसाइट का लॉन्च होना बाकी है. वहीं, गेम से जुड़ी अभी सभी जानकारी गेम के प्रमोटर्स nCore गेम्स के माध्य में मिल रही है. कैसे करें फौ-जी गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन  गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है. प्रमोटर्स की माने तो अब तक मिलियन से अधिक लोग प्री-रजिस्टर कर चुके हैं. प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रीया गूगल प्ले-स्टोर से की जा सकती है.

स्क्वॉड का हिस्सा बन दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे गेमर्स

गेम के 26 जनवरी पर लॉन्च किये जाने पर फैंस काफी खुश दिख रहे हैं. ऐंड्रॉयड यूजर्स इस गेम को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं, ऐपल यूजर के लिये ये गेम कब उपलब्ध होगा, इसको लेकर अभी जानकारी साफ नहीं है. फौ-जी गेम में जो खास बात देखने को मिलेगी वो ये कि गेम में एक हिस्सा भारत-चीन से सटी गलवान घाटी का भी है. यूजर्स स्क्वॉड का हिस्सा बन सीमा की सुरक्षा कर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे पायेंगे.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार इस गेम के ब्रैंड एंबेसडर बनाए गए हैं. भारत-चीन सीमा विवाद के बाद पॉपुलर गेम PUBG को भारत में बैन कर दिया था. FAU-G को पबजी के मुकाबले ही लॉन्च किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें.

OnePlus के इस धांसू स्मार्टफोन पर मिल रहे शानदार ऑफर्स, हाथ से न जानें दें मौका

इस महीने दस्तक देने जा रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स, जानिए कब होंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget