एक्सप्लोरर

वोडाफोन ने दिया बयान, भारत में कारोबार बंद करने की बातें निराधार अफवाह

वोडाफोन ने भारतीय मीडिया के कुछ हलकों में चल रही निराधार अफवाहों को खारिज किया और कहा कि हमने भारतीय बाजार से निकलने का फैसला नहीं लिया है.

नई दिल्लीः टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वोडाफोन के भारत से कारोबार समेटने की अटकलें तेजी से फैल रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि वोडाफोन जल्द ही यहां से अपना कामकाज बंद कर सकती है. हालांकि बता दें कि आज कंपनी ने इसके बारे में जवाब देते हुए कहा है कि उसके भारतीय बाजार से बाहर निकलने की खबरें केवल अफवाह हैं. उसने कहा कि वह भारतीय बाजार में निवेश बनाये रखेगी और मौजूदा चुनौतीपूर्ण दौर से निकलने के लिये सरकार से मदद मांग रही है.

PPF और ELSS में से किसमें निवेश से बनेगा आपका भविष्य बेहतर, यहां जानें

वोडाफोन समूह ने एक बयान में कहा, ‘वोडाफोन भारतीय मीडिया के कुछ हलकों में चल रही निराधार अफवाहों से अवगत है कि हमने भारतीय बाजार से निकलने का फैसला लिया है. हम यह कहना चाहेंगे कि यह सच नहीं है और ऐसी बातें दुर्भावनापूर्ण हैं.’ कंपनी ने कहा कि वह सरकार के साथ सक्रियता से संपर्क में है और इस चुनौतीपूर्ण समय में भारत में (आईडिया के साथ अपने) जॉइंट वेंचर को संभाल रहे स्थानीय प्रबंधन को पूरा समर्थन दे रही है.

vodafone

बता दें कि सु्प्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को करीब 40 हजार करोड़ रुपये का विधायी बकाया भुगतान करना पड़ सकता है.

नहीं देनी होगी घरों में रखे सोने की जानकारी, गोल्ड एमनेस्टी स्कीम पेश करने का सरकार का इरादा नहीं

क्यों उठ रही थीं वोडाफोन के बंद होने की अटकलें काफी समय से वोडाफोन को कारोबार में नुकसान उठाना पड़ रहा है और भारी कर्ज के कारण कंपनी अपना कारोबार बंद कर सकती है ऐसी खबरें टेलीकॉम सेक्टर में तैर रही थीं. हाल ही में वोडाफोन और आइडिया का मर्जर हुआ है. वहीं कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन-आइडिया को एडजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) पर फैसला दिया है और इसके मुताबिक कंपनी को तीन महीने में एजीआर के तौर पर 40,000 करोड़ रुपये देने होंगे. इसी को लेकर बीती 25 अक्टूबर को वोडा-आइडिया ने स्टॉक एक्सचेंज को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कंपनी पर बड़ा असर दिखा है. माना जा रहा था कि इसी के कारण कंपनी अपना कारोबार भारत से बंद करने की तैयारी में है लेकिन अब कंपनी ने अपनी स्थिति को साफ कर दिया है.

नौकरीपेशा वर्ग के लिए खुशखबरी, अब 5 साल नहीं, बल्कि एक साल की नौकरी पर ही मिल सकती है ग्रेच्युटी

वोडाफोन के शेयर एक साल के निचले स्तर पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के वोडाफोन को एजीआर पर दिए फैसले के बाद कंपनी का शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गया था.

काम की खबरः नौकरी के दौरान EPF से नहीं निकाला पैसा तो रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला फंड होगा टैक्स फ्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget