एक्सप्लोरर

Vivo X70 Pro+ First Sale: वीवो के इस प्रीमियम स्मार्टफोन की पहली सेल आज, धांसू कैमरा फीचर्स से है लैस

Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि इसमें 32 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसका कैमरा अल्ट्रा सेंसिंग गिंबल तकनीक से लैस है.

Vivo X70 Pro+ First Sale: Vivo के धांसू फीचर्स से लैस प्रीमियम स्मार्टफोन X70 Pro+ को पहली बार खरीदने का मौका मिल रहा है. इसकी खासियत इसका बेहतरीन कैमरा है, जो कि प्रोफेशनल कैमरे वाली फील देता है. इसमें वीवो के प्रोफेशनल इमेजिंग चिप V1 का सपोर्ट दिया गया है. वहीं फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसमें ZEISS लैंस का यूज किया गया है. परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 888+ प्रोसेसर के साथ उतारा गया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में. 

इतनी है कीमत
Vivo X70 Pro+ को कंपनी ने एक ही वेरिएंट  12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 79,990 रुपये है. इस प्रीमियम स्मार्टफोन को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं. 

Vivo X70 Pro+ स्पेसिफिकेशंस
Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में 6.78 इंच का अल्ट्रा एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल और  रिफ्रेश रेट 120Hz है. ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड FunTouch OS 12 पर काम करता है. स्मार्टफोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर से लैस है.  इसमें 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरा 
फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo X70 Pro+ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. वहीं 48 मेगापिक्सल का अलट्रा-वाइड एंगल मौजूद है. जबकि 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का पैरीस्कोप सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसका कैमरा अल्ट्रा सेंसिंग गिंबल तकनीक से लैस है. 

बैटरी और कनेक्टिविटी
Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में पावर के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 
 
Mi 11 Ultra से होगा मुकाबला
Vivo X70 Pro+ का भारत में Mi 11 Ultra से मुकाबला होगा. इसमें 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. ये फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN2 वाइड-एंगल सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जर के साथ आती है. इस स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Laptop Tips: लैपटॉप यूजर्स को अक्सर परेशान करती हैं ये समस्या, जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा

Amazon Navratri Sale: क्या आपने एमेजॉन पर टैबलेट की डील चेक की ? ऑनलाइन खरीदने पर सीधे 10 हजार रुपये से ज्यादा की छूट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget