एक्सप्लोरर

Twitter के सीईओ जैक डोरसी ने कहा, फेक न्यूज़ की समस्या का कोई एक पक्का समाधान नहीं

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी ने सोमवार को कहा वह अपने नेटवर्क पर फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस समस्या का कोई एक पक्का समाधान नहीं है.

नई दिल्ली: अगले साल होने जा रहे आम चुनाव से पहले भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी ने सोमवार को कहा वह अपने नेटवर्क पर फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस समस्या का कोई एक पक्का समाधान नहीं है. डोरसी सोशल मीडिया साइटों पर फर्जी संदेशों और सूचनाओं के प्रसार और इनसे कई बार कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा होने की चिंताओं के बीच डोरसी भारत पहुंचे हैं.

ट्विटर भारत को अपने प्राथमिक बाजारों में मानता है. उसके प्लेटफार्म पर भारत के कई राजनेता और दूसरे लोग हैं जो कि चुनावों के समय स्थानीय लोगों और मतदाताओं के साथ संपर्क में रहने के लिये उसके प्लेटफार्म का काफी जोर-शोर से इस्तेमाल करते हैं.

आईआईटी दिल्ली में आयोजित टाउनहॉल को संबोधित करते हुये डोरसी ने कहा, ‘‘कई बार विचार विमर्श के बाद यह महत्वपूर्ण माना गया है कि इस समस्या के मामले में हम जितना सख्त हो सकें उतना किया जाये क्योंकि फर्जी खबर और गलत सूचनाओं को किसी एक श्रेणी में वर्गीकृत करना बड़ी समस्या है.’’ उन्होंने आगे कहा, ''यदि कुछ संदेश भ्रामक और फर्जी पाये जाते हैं तो यह कंपनी का काम है कि यह सुनिश्चित करे की ऐसी सूचना को अलग किया जाये और प्रसारित होने से रोका जाये.''

यदि जारी की गई सूचना की मंशा ठीक नहीं है, तो हमें यह समझना होगा और इस तरह की सूचना को अलग करना होगा. उसके बाद यह हमारा काम है कि यह आगे नहीं फैले और देखना होगा कि यह अपनी तय सीमा को पार नहीं करे. डोरसी ने आज इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘ट्विटर के सह-संस्थापक एवं सीईओ जैक डोरसे से आज सुबह बातचीत हुई। ट्विटर वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक प्रभावशाली संवाद मंच के रूप में उभरा है.’

जैक डोरसी ने कहा कि फर्जी संदेशों और भ्रामक जानकारी की समस्या को दूर करने के लिये यह समझना भी जरूरी है कि सूचना में क्या कहा गया है और उसके पीछे मंशा क्या है. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक के बाद एक बहुआयामी समस्या है और इसका कोई एक समाधान नहीं है. यह सुरक्षा की तरह है. कोई भी ऐसा ताला नहीं बना सकता है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget