एक्सप्लोरर

6000 mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Tecno Spark 6 Air, Realme C11 से होगा मुकाबला

Tecno Spark 6 Air को 7,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है. इस फोन में 7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1640x720 पिक्सल है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने भारत में एक और सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Air लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत महज 7,999 रुपये है, बावजूद इसके फोन में शानदार फीचर्स दिए गए हैं. फोन को आप 6 अगस्त से खरीद सकते हैं. इसे अमेजन पर खरीदा जा सकेगा.

स्पेसिफिकेशंस

Tecno Spark 6 Air में 7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1640x720 पिक्सल है. डिस्प्ले में फ्रंट कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है. ये फोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करता है. टेक्नो का ये फोन एक ही वेरिएंट 2GB रैम + 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है. साथ ही स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है. इसमें मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर दिया गया है.

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

टेक्नो स्पार्क 6 एयर में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसके रियर कैमरा में f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- कॉमिट ब्लैक और ओशन ब्लू में अवेलेबल है.

दमदार है बैटरी

बैटरी की बात करें तो फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल 4G LTE सपॉर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इससे पहले कंपनी ने भारत में 6000mAh बैटरी वाले टेक्नो स्पार्क 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. कंपनी ने इसे 10 हजार रुपये से कम के सेगमेंट में लॉन्च किया था.

Realme C11 से होगा मुकाबला

Tecno Spark 6 Air का मुकाबला मार्केट में Realme C11 से होगा. Realme के नए C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है, इसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है. यह एक बेसिक प्रोसेसर है जोकि बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में देखने को मिलता है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन की इंटरनल स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, VoLTE, Wi-fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS , 3.5mm हेडफोन जैक औए माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बातयह है कि यह फोन रिवर्च चार्जिंग को सपोर्ट करता है, यानी आप इस फोन से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं. फोन की कीमत 7,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें

आधे घंटे में फुल चार्ज होने वाला Oppo reno 4 pro आज भारत में होगा लॉन्च, इस फोन से होगी टक्कर 6000 mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Poco X2 और Realme X2 से मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget