एक्सप्लोरर

आधे घंटे में फुल चार्ज होने वाला Oppo reno 4 pro आज भारत में होगा लॉन्च, इस फोन से होगी टक्कर

Oppo reno 4 pro भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इसे खास ऑनलाइन AR पावर्ड इवेंट में लॉन्च करने जा रही है. ये फोन पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया है.

नई दिल्ली: Oppo का प्रीमियम स्मार्टफोन Reno 4 Pro भारत में आज लॉन्च होने जा रहा है. यह कंपनी का अब तक सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बताया जा रहा है. कंपनी इस फोन को खास ऑनलाइन AR पावर्ड इवेंट में लॉन्च करेगी. ये फोन जून में चीन में लॉन्च किया गया है. हालांकि भारत में लॉन्च हो रहे इस फोन के फीचर चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रीनो 4 प्रो से थोड़े अलग हैं. इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो, AI कलर पोर्ट्रेट, 960fps AI स्लो मोशन, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगा. आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी और जानकारी.

90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

नए Oppo Reno 4 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. इसमें खास 3D बॉर्डरलेस सेंस स्क्रीन की सुविधा मिलेगी.इन फीचर्स की मदद से यूजर्स का व्यूइंग एक्सपीरियंस और गेमिंग का मज़ा बेहतर होगा. वैसे आजकल स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले काफी पॉपुलर हो रहा है.

फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो, AI कलर पोर्ट्रेट, 960fps AI स्लो मोशन, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगा. इतना ही नहीं यह रात में भी अच्छे रिजल्ट देने में मदद करेगा. इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है जो कि पंचहोल स्टाइल में होगा. खास बात यह है कि यह फ़ोन 65 वॉट SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आएगा, इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो महज 36 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी.

यह फोन खास सुपर पावर सेविंग मोड और सुपर नाइट टाइम स्टैंडबाई मोड जैसे फीचर्स से भी लैस होगा. अगर इस फोन में 2 फीसदी बैटरी भी बची है तो सुपर पावर सेविंग मोड की मदद से फ़ोन को 8 घंटे तक स्टैंडबाई में रखा जा सकता है. ये फोन महज 30 से 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा.

Samsung Galaxy A71 से होगा मुकाबला

Oppo Reno 4 Pro का मुकाबला कई स्मार्टफोन से होगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन Samsung के Galaxy A71 को भी कड़ी टक्कर देगा. इस फोन की कीमत 29,999 रुपये है जोकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की है. इस फोन में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले लगा हैं जो AMOLED प्लस टेक्नॉलजी के साथ है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल किया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आपको बता दें कि Samsung की Galaxy A सीरिज काफी अच्छा बिक रही है.

ये भी पढ़ें

20 हजार रुपये से कम में खरीदें ये लेटेस्ट प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स, जानिए फीचर्स 6000 mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Poco X2 और Realme X2 से मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget