एक्सप्लोरर

Tecno Pova 2 Launch: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ टेक्नो का ये फोन, Samsung Galaxy F62 से होगी टक्कर

Tecno Pova 2 स्मार्टफोन में दमदार बैटरी के अलावा साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है. इसकी बिक्री 5 अगस्त से शुरू होगी.

बजट फोन के लिए पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने Samsung के मुकाबले अपना नया फोन Tecno Pova 2 भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में  7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इससे पहले सिर्फ सैमसंग ने इतनी बड़ी बैटरी अपने फोन में दी थी. कंपनी के Galaxy F62 में 7,000mAh की बैटरी दी गई थी. वहीं अब टेक्नो ने इतनी ही बड़ी बैटरी वाला फोन 15 हजार से भी कम की कीमत में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसके स्पेसफिकेशंस.

ये है कीमत
Tecno Pova 2 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये तय की गई है. वहीं इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

ये हैं स्पेसिफिकेशंस
Tecno Pova 2 स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड HiOS पर काम करेगा. परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर हीलियो G85 an Octacore प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6 GB रैम 128 GB स्टोरेज दी गई है.

कैमरा
अगर फोटोग्राफी की बात करें तो Tecno Pova 2 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसके अलावा 2MP मैक्रो लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

बैटरी
Tecno Pova 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की दमदार बैटरी है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. टेक्नो का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद कई दिन तक यूज की जा सकती है. वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Samsung Galaxy F62 से होगी टक्कर
Tecno Pova 2 का भारत में Samsung Galaxy F62 से मुकाबला होगा, क्योंकि इस फोन में भी 7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है. इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की सुपर OMLED डिस्प्ले दी गई है. फोन 6GB, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. ये फोन एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 7 नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी से लैस Exynos 9825 प्रोसेसर का यूज किया गया है. फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F62 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Infinix Smart 5A Launch: सिर्फ 6499 रुपये में लॉन्च हुआ इनफिनिक्स नया फोन, फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Apple और Xiaomi पीछे छोड़ ये कंपनी बनी नंबर-1, स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में रही बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget