एक्सप्लोरर

Tata Sky ने पेश किया नया ऑफर, इन 26 चैनल्स के लिए अब करना होगा कम पैसे का भुगतान

टाटा स्काई ने इन 26 चैनल्स के लिए नया टैरिफ प्लान जारी किया है. आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में DTH और केबल टीवी ऑपरेटरों के लिए नई पॉलिसी लागू की गई थी

टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है, कंपनी ने कुछ रीजनल पैक्स और मैट्रो पैक्स की कीमतों में कटौती की है. इसमे ग्राहकों को अब 26 चैनल्स को देखने के लिए पहले की तुलना में कम पैसे का भुगतान करना होगा. कीमत में की गई ये कटौती पिछली दर के मुकाबले काफी कम है, जिससे इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा.

खास तौर पर महीने के बिल के लिए ग्राहकों को कम पेमेंट करनी होगी. जानकारी के लिए बता दें कि ग्राहकों को ज्यादा फायदा देने के लिए कंपनी ने इससे पहले भी दिवाली के मौके पर कई चैनल्स की दरें कम की थी. हाल ही में कंपनी ने एंड्रॉइड टीवी पर आधारित सेट-टॉप बॉक्स भी लॉन्च किया था.

टाटा स्काई ने इन 26 चैनल्स के लिए नया टैरिफ प्लान जारी किया है. आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में DTH और केबल टीवी ऑपरेटरों के लिए नई पॉलिसी लागू की गई थी, जिसमें सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए A-la-carate चैनल्स की एक फिक्स्ड रेट तय की गई थी.

ये A-la-carate चैनल्स दो तरह के होते हैं, इनमें Paid A-la-carate चैनल्स और फ्री-टू-एयर FTA A-la-carate चैनल्स शामिल हैं. टाटा स्काई ने इन Paid A-la-carate चैनल्स में से 26 चैनल्स की कीमत कम करने की घोषणा कर दी है.

जिन चैनल्स के रेट कम हुए हैं उनके नाम हैं, Asianet, Asianet Movies, Star Maa, National Geographic, Star Jaisha, Star Plus, Star Sports 2, Star Sports 3, Zee TV, Zee Marathi, Zee Bangla, Zee Sarthak, Zee Kannada, Zee Telugu, Star Vijay, Vijay Super, Hungama TV, SET, Sony SAB, Colors, Colors Kannada, Sony Max, Zee Tamil, Star Sports 1 Bangla, Nat Geo World और Star Sports First शामिल हैं.

ग्राहकों को Zee के सभी चैनल्स के लिए Rs 22.42 (टैक्स सहित) हर महीने भुगतान करना होता है, लेकिन अब ग्राहकों को इन चैनल्स के लिए Rs 14.16 (टैक्स सहित) प्रति महीने की दर से भुगतान करना होगा. ग्राहक इन को कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए सब्सक्राइब कर सकेंगे.ये ऑफर्स कब तक हैं इस बारे में अभी कोई जानकरी नहीं मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget