एक्सप्लोरर

यूजर का डेटा मोबाइल कंपनियों से शेयर करने पर भारत सरकार ने फेसबुक से मांगा जवाब

भारत सरकार ने यूजर्स का पर्सनल डेटा स्मार्टफोन मेकर कंपनियों से शेयर करने पर फेसबुक से 20 जून तक जवाब मांगा है.

नई दिल्लीः भारत सरकार ने सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक से उन खबरों पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें कहा गया कि उसने  फोन मेकर्स को यूजर्स की सहमति के बिना उनकी निजी जानकारी मुहैया कराई, जिसमें उनके दोस्तों की जानकारी भी शामिल है.

आईटी मंत्रालय ने कहा, "भारत सरकार ऐसी चूक और उल्लंघन को लेकर गहराई से चिंतित है. क्रैंबिज एनालिटिका मामले में निजी डेटा के उल्लंघन के बारे में भेजे गए नोटिसों के जवाब में फेसबुक ने माफी मांगी थी और भारत सरकार को आश्वासन दिया था कि वे प्लेटफार्म पर यूजर्स के डेटा की  प्राइवेसी का ख्याल रखेंगे."

सरकार ने कहा कि हालांकि ऐसी खबरों से फेसबुक के दिए गए आश्वासन पर सवाल उठाती है. बयान में कहा गया, "इसलिए, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने फेसबुक से विस्तृत रिपोर्ट के साथ आश्वासन मांगा है. फेसबुक को 20 जून तक जवाब देने को कहा गया है."

क्या है रिपोर्ट?

न्यूयॉर्क टाइम्स एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि फेसबुक ने एपल, सैमसंग सहित 60 डिवाइस मेकर्स को यूजर्स के पर्सनल डेटा का एक्सेस दिया. ना सिर्फ यूजर बल्कि उनके दोस्तों के पर्सनल डेटा का एक्सेस भी इन कंपनियों को दिया गया. फेसबुक ने बताया था कि किसी भी इंटिग्रेटेड एपीआई के एक्सेस को खत्म किया जाएगा लेकिन अभी भी फेसबुक कई लोगों के साथ ऐसी साझेदारी रखता है जिसके तहत डेटा एक्सेस किया जा सके.

 साल 2010 में फेसबुक ने कई कंपनियों के साथ एक डील साइन की थी जिससे फेसबुक को अपनी रीच बढ़ाने में मदद मिल सके. रिपोर्ट के मुताबिक यह पार्टनरशिप डील अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) की नीतियों का उल्लंघन करती है. डील के मुताबिक, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां फेसबुक पर यूजर के लाइक और मैसेज तक एक्सेस करके सोशल मीडिया पर ऑफर दे सकती हैं.  न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा है कि ये साझेदारी फेसबुक ने साल 2018 तक जारी रखी है.

 रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक ने हुवावे , लेनोवो , ओप्पो और टीसीएल के साथ डेटा साझा समझौता किया है. जिसके चलते चीनी कंपनियों कुछ यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंच रखती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget