एक्सप्लोरर

क्या आप भी हैं स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान? अपनाएं ये जरूरी टिप्स

लगातार स्मार्टफोन के इस्तेमाल से फोन की बैटरी की लिए कम होने लगती है और कुछ ही समय में फोन की बैटरी साथ छोड़ देती है, ऐसे में यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपके फोन की बैटरी की लाइफ को बढ़ा सकते हैं.

स्मार्टफोन हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं. पूरे दिन में हमारे हाथ में स्मार्टफोन होता है. आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है. जिसकी वजह से फ़ोन की बैटरी बहुत तेज़ी से खत्म होने लगती है. हांलाकि स्मार्टफोन में आजकल हैवी बैटरी आने लगी हैं लेकिन एक दिन भी लोग फ़ोन की बैटरी को चला नहीं पाते. बैटरी के कम बैकअप के पीछे कई कारण हो सकते हैं, यहां हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं.

ब्राइटनेस को करें एडजस्ट स्मार्टफोन में खराब बैटरी बैकअप का सबसे बड़ा कारण होता है कि लोग डिस्प्ले ब्राइटनेस को फुल रखते हैं, जिसकी वजह से ज्यादा बैटरी की खपत होने लगती है. इसलिए ब्राइटनेस को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करें, या फिर आप ऑटो ब्राइटनेस मोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.जोकि रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस तय करता है, ऐसे में बैटरी की खपत कम होगी और आपका फोन काफी देर बिना चार्ज चलेगा.

स्क्रीन ऑन टाइन को करें सेट आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन ऑन टाइम को कम करके भी बैटरी बैकअप को बेहतर बना सकते हैं. इसके लिए आप 15 सेकंड का स्क्रीन टाइमआउट लगा सकते हैं. टेक एक्सपर्ट भी मानते हैं कि 15 सेकंड का स्क्रीन टाइमआउट सबसे सही होता है.

बार-बार चार्ज न करें फोन अपने मोबाइल फोन को बार-बार चार्ज करने से बचें. अक्सर लोग 40-50 फीसदी बैटरी होने पर भी फोन को चार्ज करने लगते हैं जोकि बिलकुल सही नहीं है. जब बैटरी 20 फीसदी तक हो तभी फोन को चार्ज करें और यह भी ध्यान रखें कि फोन को कभी भी 100 फीसदी तक चार्ज न करें. सिर्फ 90 फीसदी तक ही चार्ज करें, ऐसा करने से बैटरी की लाइफ बढ़ती है.

ब्लूटूथ और वाई-फाई को बंद करना न भूलें अपने फोन में हम ब्लूटूथ, Wifi और GPS का इस्तेमाल रोजाना करते हैं. लेकिन अक्सर इस्तेमाल होने के बाद इनको बंद करना भूल जाते हैं. जिसकी वजह से ये बैटरी की खपत होती है.

हमेशा वाइब्रेट मोड पर न रखें फोन जो लोग अपने मोबाइल फोन को हमेशा वाइब्रेट मोड पर रखते हैं उनके फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है. इतना ही नहीं यह बैटरी के साथ साथ सेहत के लिए भी खतरनाक है. अगर फोन को टच करते समय या किसी बटन को दबाते समय जो वाइब्रेशन होता है उसे भी बंद कर देना चाहिए क्योंकि उससे भी बैटरी की सेहत खराब होती है.

दूसरे चार्जर से न करें फोन चार्ज हमेशा फोन को उसी के चार्जर से चार्ज करें. किसी दूसरे फोन का चार्जर आपके फोन और बैटरी दोनों खराब हो सकते हैं. इतना ही नहीं नकली चार्जर का इस्तेमाल भी खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google लाया ये खास फीचर, TrueCaller से भी है दो कदम आगे तेज ब्रॉडबैंड, फ्री सिस्टम और मेन्युफेक्चरिंग आने वाले सालों में देश के लिए जरूरी- TRAI चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

वीडियोज

INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget