एक्सप्लोरर

सैमसंग ने टाइजन 3.0 ऑपरेंटिंग पर आधारित स्मार्टफोन Z4 लॉन्च किया

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई मोबाइल मेकर कंपनी सैमसंग ने अपनी टाइजन ऑपरेटिंग वाला नया स्मार्टफोन Z4 लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन 2015 में आए Z3 स्मार्टफोन का अपग्रेड है. स्मार्टफोन में टाइजन 3.0 ओएस दिया है.

सैमसंग Z4 स्मार्टफोन में 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 480 x 800 पिक्सल है. स्मार्टफोन के डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 207 पीपीआई है. स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है. स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ का क्वॉडकोर प्रोसेसर और 1GB रैम दी गई है.

कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन के कैमरा फ्रंट को खासतौर पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है. स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कंपनी ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए कैमरा में कई नए फीचर्स ऐड करने की बात कही है.

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2050mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में यूएसबी 2.0 और ब्लूटूथ 4.0 मुहैया करवाया है. स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. स्मार्टफोन में 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

यह स्मार्टफोन भारत में सबसे पहले बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. सैमसंग Z4 को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध करावाने की बात कही गई है. हालांक, सैमसंग की तरफ से स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने एंड्राइड ओएस पर अपनी निर्भरता कम करने के मद्देनजर 2014 में पहली बार अपनी टाइजन ऑपरेटिंग पर आधारित Z1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी

4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट

ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'

दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र

Embed widget