एक्सप्लोरर

4G VoLTE फीचर के साथ सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी J2 Ace, कीमत 8,490 रुपये

नई दिल्ली: अपनी गैलेक्सी जे सीरीज का विस्तार करते हुए सैमसंग इंडिया ने शुक्रवार को दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी J2 Ace और गैलेक्सी J1 4G भारतीय बाजार में उतारे, जिनकी कीमत 8,490 रुपये और 6,890 रुपये रखी गई है.

दोनों ही मॉडलों में 'अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड (यूडीएस)', 'एस बाइक मोड' और 'एस पॉवर प्लानिंग' जैसे फीचर्स है. वहीं, गैलेक्सी J2 Ace में 'टर्बो स्पीड तकनीक' के अलावा सुरक्षित वेब ब्राउसिंग के लिए 'एस सिक्योर' फीचर है जो प्राइवेट जानकारियों को सुरक्षित रखता है.

गैलेक्सी J2 Ace में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 960×540 पिक्सल है. 1.4GHz क्वार्ड कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम दी गई है. 8 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले इस डिवाइस की मैमोरी एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है.

गैलेक्सी J2 Ace में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी फ्लैश के साथ दिया गया है. 2,600mAh बैटरी वाले डिवाइस में 4G LTE, VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. सॉफ्टवेयर फ्रंट की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ओएस दिया गया है.

बात करें दूसरे स्मार्टफोन गैलेक्सी J1 4G की तो इसमें 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो WVGA सुपर एमोलेड डिस्प्ले क्वालिटी के साथ आता है. 1.3 GHz क्वार्ड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी की रैम दी गई है. कैमरा के लिहाज से फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है. इस फोन में 2,050 mAh की बैटरी दी गई है.

सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष (मोबाइल कारोबार) मनु शर्मा ने एक बयान में कहा, "हमारे किफायती 4G J सीरीज के स्मार्टफोन को ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. इसके फीचर्स को भारत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे यह हमारे ग्राहकों के लिए ये पेशकश है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget