एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ स्मार्टफोन्स की कीमत में की गई इतने रुपये की कटौती

गैलेक्सी एस9 के 256 जीबी वेरिेंट को 55,900 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है जहां पहले फोन की कीमत 65,900 रुपये थी. वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस9+ के 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट को 61,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक जाएंट सैमसंग अब पूरी तरह से अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी S10 और गैलेक्सी S10+ को इसी महीने लॉन्च करने के लिए तैयार है. सैन फ्रॉन्सिस्को के एक इवेंट में कंपनी इन दोनों डिवाइस पर से पर्दा उठाएगी. लेकिन नए लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग के गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की कीमत में कटौती कर दी है.

कंपनी ने तीनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की है. गैलेक्सी एस9 को सबसे पहले 57,900 की कीमत पर लॉन्च किया गया था जहां अब इस फोन की कीमत 48,900 रुपये है यानी की फोन की कीमत में 9000 रुपये की कटौती हुई है. वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को 64,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जहां अब फोन को 57,900 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है. यहां 7000 रुपये की कटौती की गई है.

गैलेक्सी एस9 के 256 जीबी वेरिेंट को 55,900 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है जहां पहले फोन की कीमत 65,900 रुपये थी. वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस9+ के 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट को 61,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.

फोन के स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ इंफिनिटी एड्ज डिस्प्ले के साथ आता है. गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच का क्वाड HD+ डिस्प्ले दिया गया है तो वहीं एस9+ में 6.2 इंच का क्वाड HD+ स्क्रीन दिया गया है.

स्मार्टफोन में खुद का एग्जिनॉस 9810 प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 4 जीबी रैम तो वहीं एस9+ में 6 जीबी रैम की सुविधा दी गई है. सैमसंग गैलेक्सी एस9+ तीन वर्जन में आता है जिसमें 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी का स्टोरेज है. दोनों हैंडसेट में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट है जो 400 जीबी के साथ आता है.

कैमरे के मामले में गैलेक्सी एस9 में डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ गैलेक्सी एस9+ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जिसमें से एक टेलीफोटो लेंस और दूसरा वाइड एंगल लेंस है. वहीं दूसरा फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी का ऑप्शन है. फोन की बैटरी 3000mAh की है. जबकि गैलेक्सी एस9+ में 3500mAh की बैटरी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश

चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन

Embed widget