एक्सप्लोरर

सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस भारत में लॉन्च, कीमत 57,900 रुपये से शुरू

हालांकि सैमसंग ने लॉन्च से पहले ही अपनी वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी.

नई दिल्ली: टेक जाइंट सैमसंग भारत में आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और S9 प्लस लॉन्च कर दिया है. सैमसंग ने गैलेक्सी S9 और S9 प्लस स्मार्टफोन को बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले 25 फरवरी को वर्ल्ड वाइड लॉन्च किया था. भारत में सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत 57,900 रुपये से शुरू है. हालांकि सैमसंग ने लॉन्च से पहले ही अपनी वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी.

57,900 से शुरू है कीमत

सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और S9 प्लस के दो-दो वेरिएंट्स को भारत में लॉन्च किया गया है. गैलेक्सी S9 के 64GB वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 65,900 रुपये है. वहीं बात अगर S9 प्लस के 64GB वेरिएंट की करें तो इसकी कीमत 64,900 रुपये है, जबकि इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 72,900 रुपये हैं. सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन 16 मार्च से फ्लिपकार्ट और सैमसंग स्टोर पर खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होंगे.

यहां, देखें सैमसंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का इंटरव्यू

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की ऑनलाइन बुकिंग भारत में हुई शुरू, ऐसे करें बुक

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की खूबियां

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस में 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. गैलेक्सी S9 5.8 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और S9 प्लस 6.2 इंच की स्क्रीन के साथ आता है. दोनों का रिजॉल्यूशन 2960 x1440 पिक्सल है. इसबार के गैलेक्सी स्मार्टफोन की तुलना में थोड़े बड़े हैं. दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 के साथ आएंगे. कुछ बाजारों में इसका Exynos प्रोसेसर वर्जन आएगा. उम्मीद के मुताबिक गैलेक्सी S9 में 4 जीबी रैम और S9 प्लस में 6 जीबी रैम दी गई है. साथ ही ये 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएंगे जो बढ़ाए जा सकेंगें.

बेहतरीन कैमरा, AR इमोजी और सुपर स्लोमो के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S9, S9+

कैमरा इस साल के गैलेक्सी स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट है. गैलेक्सी S9 सिंगल लेंस कैमरा के साथ आता है वहीं S9 प्लस डुअल कैमरा के साथ आता है. ये डुअल अपर्चर के साथ आते हैं जो मैनुअली भी एडजस्ट किए जा सकते हैं. कम रोशनी में ये f/1.5 और ज्यादा रोशनी में ये कैमरा f/2.4 अपर्चर पर खुद सेट हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget