एक्सप्लोरर

19 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा मोस्ट अवेटेड Galaxy S8, Galaxy S8+

 नई दिल्लीः  सैमसंग इंडिया ने नए गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+ के भारत में लॉन्च होने की तारीख का ऐलान कर दिया है. अगले हफ्ते बुधवार यानी 19 अप्रैल को ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे. सैमसंग इंडिया ने एक ट्वीट करके लिखा, 'भारत 19 अप्रैल 2017 को सैमसंग गैलेक्सीS8, गैलेक्सीS8 प्लस के Unbox के लिए तैयार हो जाए. #UnboxYourPhone '

आपको बता दें कि भारत में कंपनी ने अपने गैलेक्सी S8 डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरु कर चुकी है. जिसमें यूजर इस डिवाइस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

सैमसंग गेलेक्सी S8 में 5.8 और गैलेक्सी S8 प्लस में 6.2 इंच की डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है. इस स्मार्टफोन के चारो कोने एस्क्वार्य नहीं बल्कि कर्व्ड एज दिए गए हैं, सैमसंग ने अपने ट्रेडिशनल फिजिकल होम बटन से हटकर इस बार इनविजिबल होम बटन दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने डिवाइस के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है.

गैलेक्सी S8 और S8 प्लस में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है यही कैमरा कंपनी ने अपने गैलेक्सी S7 स्मार्टफोन में दिया था. वहीं फ्रंट फेसिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में बॉयोमैट्रिक अनलाक सिस्टम दिया गया है. यूजर आईरिस और फेज डिटेक्शन के जरिए फोन अनलॉक कर सकता है इसके साथ ही पैटर्न और लॉक सिस्टम भी दिया गया है.

डिवाइस में नीचे की ओर यूएसबी और 3.5mm ऑडियोजैक दिया गया है. डिवाइस में एक नई बटन भी दी गई है जो कंपनी के नए लॉन्च हुए वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट Bixby के लिए है. ये दोनों ही डिवाइस जगह के मुताबिक Snapdragon 835 या सैमसंग के Exynos प्रोसेसर के साथ आएंगे. 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया जा सकेगा.

बैटरी की बात करें तो कंपनी ने S8 में 3,000mAh की बैटरी दी है वहीं S8 Plus में 3500mAh की बैटरी दी है. आपको बता दें कि इतनी ही क्षमता वाली बैटरी गैलेक्सी नोट7 डिवाइस को भी दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
Embed widget