एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S10e, Galaxy S10 और Galaxy S10+ को भारत में किया गया लॉन्च, ये है कीमत और फीचर्स

गैलेक्सी S10 की शुरूआती कीमत 66,900 रुपये है जहां यूजर्स को 128 जीबी वेरिएंट मिलता है तो वहीं 512 जीबी वेरिएंट के लिए यूजर्स को 84,900 रुपये देने होंगे. गैलेक्सी S10+ के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 73,900 रुपये है तो वहीं 512 जीबी और 1000 जीबी के लिए यूजर्स को 91,900 रुपये और 1,17,900 रुपये देने होंगे.

नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी S10 सीरीज को आखिरकार आज भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया. फोन के सेल की शुरूआत 8 मार्च से होगी. इससे पहले सैमसंग जनवरी से लेकर फरवरी के महीने में गैलेक्सी एम और ए सीरीज के फोन लॉन्च कर चुका है. लेकिन आज सैमसंग के प्रेसिडेंट DJ Koh ने गैलेक्सी एस10 सीरीज पर से पर्दा उठा दिया. कोह ने कहा कि, ' भारत पहला मार्केट है जहां हमने पॉवरफुल गैलेक्सी M सीरीज को लॉन्च किया है. हमें गैलेक्सी एम सीरीज से काफी उम्मीदें हैं और अभी तक इस फोन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं उन्होंने गैलेक्सी नोट 9 को लेकर कहा कि इस फोन ने भारतीय मार्केट के प्रीमियम स्मार्टफोन के आधे मार्केट पर कब्जा कर रखा है.'

Samsung Galaxy S10e, Galaxy S10 और Galaxy S10+ को भारत में किया गया लॉन्च, ये है कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S10e, Galaxy S10, Galaxy S10+: कीमत

गैलेक्सी S10 की शुरूआती कीमत 66,900 रुपये है जहां यूजर्स को 128 जीबी वेरिएंट मिलता है तो वहीं 512 जीबी वेरिएंट के लिए यूजर्स को 84,900 रुपये देने होंगे. गैलेक्सी S10+ के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 73,900 रुपये है तो वहीं 512 जीबी और 1000 जीबी के लिए यूजर्स को 91,900 रुपये और 1,17,900 रुपये देने होंगे.

छोटे गैलेक्सी S10e सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 55,900 रुपये है जहां आपको 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा तो वहीं जिन्होंने प्रीबुक किया है उन्हें गैलेक्सी वॉच सिर्फ 9,999 रुपये या फिर नया गैलेक्सी बड्स दिया जाएगा जिसकी कीमत 2,999 रुपये है. गैलेक्सी वॉच की ओरिजिनल कीमत 29,990 रुपये है और बड्स की कीमत 9,990 रुपये है. सैमसंग इस दौरान EMI ऑफर्स भी दे रहा है जो तीन महीने से 24 महीने के लिए होगा.

Samsung Galaxy S10e, Galaxy S10, Galaxy S10+: स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी 10+

गैलेक्सी एस10 सीरीज में ये फोन टॉप ऑफ द लाइन मॉडल है. फोन में 6.4 इंच का कर्व्ड डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले है जो क्वाड HD+ रेजॉल्यूशन और 19:9 के ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है जो दोनों फ्रंट कैमरे में फिट है. सैमसंग इसे इंफिनिटी O डिस्प्ले कह रहा है. सैमसंग ने कहा कि उसका ये डिवाइस गैलेक्सी एस10 मॉडल्स में से सबसे लंबा और मोटा फोन है.

फोन में 2.7 GHz का ऑक्टा कोर एग्जिनॉस 9820 प्रोसेसर है जो कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. फोन में 8 जीबी और 12 जीबी का रैम ऑप्शन दिया गया है तो वहीं फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी और 1000 जीबी है. सभी वेरिएंट्स माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं वो भी 512 जीबी तक. डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरे की अगर बात करें तो फोन में ट्रिपल लेंस कैमरा दिया गया है जो डुअल OIS सपोर्ट के साथ आता है. फोन में 12 मेगापिक्सल का वाइड और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फोन का प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जो डुअल OIS के साथ आता है. प्राइमरी सेंसर को बीच में रखा गया है. तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है. फोन 0.5X/2X ऑप्टिकल जूम और 10X डिजिटल जूम के साथ आता है. फ्रंट के मामले में फोन में डुअल लेंस सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 10MP सेंसर और 8 मेगापिक्सल के फिक्स्ड सेंसर के साथ आता है.

बैटरी के मामले में फोन में 4100mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करती है. हालांकि फोन में रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है यानी की आप अगर कोई दूसरा डिवाइस जो WPC Qi फीचर को सपोर्ट करता है उससे चार्ज करते हैं तो आप फोन को उल्टा कर एक दूसरे से चार्ज कर सकते हैं.

सैमसंग का ये फोन को 6 कलर वेरिएंट में आता है जो हरा, ब्लू, वाइट, ब्लैक और शेड्स ऑफ ग्रे हैं.

सैमसंग S10

इस फोन में 6.1 इंच का कर्व्ड डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो क्वाड HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में इंफिनिटी O डिस्प्ले दिया गया है जो एक सेल्फी कैमरा लेंस के साथ आता है.

रियर कैमरे की अगर बात करें तो ये ठीक S10+ की तरह ही है. वहीं पीछे की तरफ ट्रिपल लेंस कैमरा दिया गया है. जबकि फ्रंट में सिंगल लेंस कैमरा जो 10 मेगापिक्सल का है. प्रोसेसर भी गैलेक्सी S10+ की तरह ही है. फोन में सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी, 512 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. दोनों वर्जन 512 जीबी के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं. फोन में 3400mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन भी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. तो वहीं फोन में फेस अनलॉक की भी सुविधा है. फोन ब्लू, ग्रीन, डार्क ग्रे और वाइट कलर ऑप्शन में आता है.

सैमसंग गैलेक्सी S10e

ये सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है जो 5.8 इंच के फ्लैट डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में फुल HD+ रेजॉल्यूशन दिया गया है. फोन में इंफिनिटी O डिस्प्ले दिया गया है जो सिंगल लेंस के सेल्फी कैमरे के साथ आता है.

वहीं फोन में डुअल लेंस कैमरा सेटअप भी है जो पीछे है. इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर्स दिए गए हैं. फोन का प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल और डुअल OIS के साथ आता है. सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आता है. गैलेक्सी S10+ कैमरा 0.5X/2X ऑप्टिकल जूम और 8X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. फोन का सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल का है.

इस फोन में भी ऊपर की तरह दिए गए एक ही प्रोसेसर हैं. लेकिन फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ आता है. फोन का इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी के साथ आता है. दोनों वेरिएंट्स 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं. डिवाइस में 3100mAh की बैटरी दी गई है. जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. हालांकि फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा नहीं दी गई है. वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर एक तरफ दिया गया है. डिवाइस पांच रंगों में आता है जिसमें पीला, डार्क ग्रे, सफेद, हरा और ब्लू शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget