एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Samsung ने लॉन्च किया गैलेक्सी S10, गैलेक्सी S10+ और गैलेक्सी S10e, ये है तीनों फोन की कीमत और स्पेक्स

फोन में 8 जीबी और 12 जीबी का रैम ऑप्शन दिया गया है तो वहीं फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी और 1000 जीबी है.

नई दिल्ली: साउथ कोरियन टेक्नॉलजी जाएंट सैमसंग ने अपना 10वां एडिशन यानी की फ्लैगशिप गैलेक्सी S सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स को सैन फ्रॉंसिस्को के ' गैलेक्सी अनपैक्ड 2019' के इवेंट में लॉन्च कर दिया. सैमसंग ने इन तीनों स्मार्टफोन्स को उसी जगह यानी की ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में लॉन्च किया जहां एपल अपने कई सारे इवेंट्स का आयोजन कर चुका है. सैमसंग ने इस लॉन्च के साथ एंड्रॉयड यूजर्स को इस बात की झलक भी दे दी कि उन्हें साल 2019 में एंड्रॉयड की तरफ से क्या खास मिलेगा. तो चलिए नजर डालते हैं इन तीनों फोन और इनके फीचर्स पर.

बता दें कि सारे फोन आईपी68 डस्ट और वॉटरप्रूफ रसिस्टेंट है. सैमसंग इस फोन के साथ बेहतीरन गेमिंग एक्सपीरियंस देगा.

सैमसंग गैलेक्सी 10+

गैलेक्सी एस10 सीरीज में ये फोन टॉप ऑफ द लाइन मॉडल है. फोन में 6.4 इंच का कर्व्ड डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले है जो क्वाड HD+ रेजॉल्यूशन और 19:9 के ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है जो दोनों फ्रंट कैमरे में फिट है. सैमसंग इसे इंफिनिटी O डिस्प्ले कह रहा है. सैमसंग ने कहा कि उसका ये डिवाइस गैलेक्सी एस10 मॉडल्स में से सबसे लंबा और मोटा फोन है.

फोन में 2.7 GHz का ऑक्टा कोर एग्जिनॉस 9820 प्रोसेसर है जो कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. फोन में 8 जीबी और 12 जीबी का रैम ऑप्शन दिया गया है तो वहीं फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी और 1000 जीबी है. सभी वेरिएंट्स माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं वो भी 512 जीबी तक. डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरे की अगर बात करें तो फोन में ट्रिपल लेंस कैमरा दिया गया है जो डुअल OIS सपोर्ट के साथ आता है. फोन में 12 मेगापिक्सल का वाइड और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फोन का प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जो डुअल OIS के साथ आता है. प्राइमरी सेंसर को बीच में रखा गया है. तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है. फोन 0.5X/2X ऑप्टिकल जूम और 10X डिजिटल जूम के साथ आता है.  फ्रंट के मामले में फोन में डुअल लेंस सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 10MP सेंसर और 8 मेगापिक्सल के फिक्स्ड सेंसर के साथ आता है.

Samsung ने लॉन्च किया गैलेक्सी S10, गैलेक्सी S10+ और गैलेक्सी S10e, ये है तीनों फोन की कीमत और स्पेक्स

बैटरी के मामले में फोन में 4100mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करती है. हालांकि फोन में रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है यानी की आप अगर कोई दूसरा डिवाइस जो WPC Qi फीचर को सपोर्ट करता है उससे चार्ज करते हैं तो आप फोन को उल्टा कर एक दूसरे से चार्ज कर सकते हैं.

सैमसंग का ये फोन को 6 कलर वेरिएंट में आता है जो हरा, ब्लू, वाइट, ब्लैक और शेड्स ऑफ ग्रे हैं.

सैमसंग S10

इस फोन में 6.1 इंच का कर्व्ड डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो क्वाड HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में इंफिनिटी O डिस्प्ले दिया गया है जो एक सेल्फी कैमरा लेंस के साथ आता है.

Samsung ने लॉन्च किया गैलेक्सी S10, गैलेक्सी S10+ और गैलेक्सी S10e, ये है तीनों फोन की कीमत और स्पेक्स

रियर कैमरे की अगर बात करें तो ये ठीक S10+ की तरह ही है. वहीं पीछे की तरफ ट्रिपल लेंस कैमरा दिया गया है. जबकि फ्रंट में सिंगल लेंस कैमरा जो 10 मेगापिक्सल का है. प्रोसेसर भी गैलेक्सी S10+ की तरह ही है. फोन में सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी, 512 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. दोनों वर्जन 512 जीबी के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं. फोन में 3400mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन भी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. तो वहीं फोन में फेस अनलॉक की भी सुविधा है. फोन ब्लू, ग्रीन, डार्क ग्रे और वाइट कलर ऑप्शन में आता है.

Samsung ने लॉन्च किया गैलेक्सी S10, गैलेक्सी S10+ और गैलेक्सी S10e, ये है तीनों फोन की कीमत और स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी S10e

ये सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है जो 5.8 इंच के फ्लैट डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में फुल HD+ रेजॉल्यूशन दिया गया है. फोन में इंफिनिटी O डिस्प्ले दिया गया है जो सिंगल लेंस के सेल्फी कैमरे के साथ आता है.

वहीं फोन में डुअल लेंस कैमरा सेटअप भी है जो पीछे है. इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर्स दिए गए हैं. फोन का प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल और डुअल OIS के साथ आता है. सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आता है. गैलेक्सी S10+ कैमरा 0.5X/2X ऑप्टिकल जूम और 8X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. फोन का सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल का है.

Samsung ने लॉन्च किया गैलेक्सी S10, गैलेक्सी S10+ और गैलेक्सी S10e, ये है तीनों फोन की कीमत और स्पेक्स

इस फोन में भी ऊपर की तरह दिए गए एक ही प्रोसेसर हैं. लेकिन फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ आता है. फोन का इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी के साथ आता है. दोनों वेरिएंट्स 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं.

डिवाइस में 3100mAh की बैटरी दी गई है. जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. हालांकि फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा नहीं दी गई है. वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर एक तरफ दिया गया है. डिवाइस पांच रंगों में आता है जिसमें पीला, डार्क ग्रे, सफेद, हरा और ब्लू शामिल है.

Samsung ने लॉन्च किया गैलेक्सी S10, गैलेक्सी S10+ और गैलेक्सी S10e, ये है तीनों फोन की कीमत और स्पेक्स

तीनों फोन की कीमत

मार्च 8 से तीनों फोन स्टोर्स और ऑनलाइ उपलब्ध हो जाएंगे.

गैलेक्सी S10- 899.99 डॉलर

गैलेक्सी S10+- 999.99 डॉलर

गैलेक्सी S10e- 749 डॉलर

21 फरवरी से तीनों फोन की प्री ऑर्डर शूरू होगी. सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 का 5जी वेरिएंट भी लॉन्च किया जिसे भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉक्टर की मौत के बाद भी वारिसों पर चलेगा पेशेंट के साथ लापरवाही का मुकदमा', SC का बड़ा फैसला
'डॉक्टर की मौत के बाद भी वारिसों पर चलेगा पेशेंट के साथ लापरवाही का मुकदमा', SC का बड़ा फैसला
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Share Market: शुरुआती झटके बाद संभल रहा बाजार, 152 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 51 अंक नीचे
शुरुआती झटके बाद संभल रहा बाजार, 152 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 51 अंक नीचे

वीडियोज

West Bengal Result: क्या है 'झालमुड़ी' और कैसे इसने किया सियासी उलटफेर? | Pradeep Bhandari
Sansani: होर्मुज़ में ईरानी मिसाइल का कहर | Crime News | Murder Case | ABP News
West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डॉक्टर की मौत के बाद भी वारिसों पर चलेगा पेशेंट के साथ लापरवाही का मुकदमा', SC का बड़ा फैसला
'डॉक्टर की मौत के बाद भी वारिसों पर चलेगा पेशेंट के साथ लापरवाही का मुकदमा', SC का बड़ा फैसला
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Share Market: शुरुआती झटके बाद संभल रहा बाजार, 152 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 51 अंक नीचे
शुरुआती झटके बाद संभल रहा बाजार, 152 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 51 अंक नीचे
1700 करोड़ की मालकिन अनन्या बिड़ला की Met Gala में धमाकेदार एंट्री, सिल्वर आर्मर चर्चा में
1700 करोड़ की मालकिन अनन्या बिड़ला की मेट गाला में धमाकेदार एंट्री, सिल्वर आर्मर चर्चा में
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
Kashi Abhiman Tomato: अपने किचन गार्डन में लगाएं 'काशी अभिमान' हाइब्रिड टमाटर, घर बैठे ऐसे ऑर्डर करें बीज
अपने किचन गार्डन में लगाएं 'काशी अभिमान' हाइब्रिड टमाटर, घर बैठे ऐसे ऑर्डर करें बीज
Plant Science Career: कैसे बन सकते हैं प्लांट साइंटिस्ट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?
कैसे बन सकते हैं प्लांट साइंटिस्ट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?
Embed widget