एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy M30s को जल्द मिलेगा Android 10, Galaxy M31 हो सकता है लॉन्च

पिछले साल दिसंबर में Samsung Galaxy M20 और M30 के लिए ऐंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट कर दिया था, जबकि इन दोनों स्मार्टफोन्स में यह अपडेट जनवरी 2020 में मिलना था. ऐसे में अब इस बात की चर्चा हो रही है कि Galaxy M30s में जल्द ही ऐंड्रॉयड 10 अपडेट मिल जाएगा.

नई दिल्लीः  Samsung Galaxy M30s को अब Android 10 मिलने वाला है. कंपनी जल्द ही इसका अपडेट रोलआउट करने वाली है. अभी हाल ही में इस फोन को Wi-Fi Alliance वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, यहां पर यह फोन गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ऐंड्रॉयड 10 पर काम करता दिख रहा था. माना जा रहा है कि यह अपडेट इसी साल अप्रैल में रिलीज किया जा सकता है.

लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी समय से पहले Galaxy M30s स्मार्टफोन में ऐंड्रॉयड 10 अपडेट दे सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में Samsung Galaxy M20 और M30 के लिए ऐंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट कर दिया था, जबकि इन दोनों स्मार्टफोन्स में यह अपडेट जनवरी 2020 में मिलना था. इन दोनों स्मार्टफोन्स को शेड्यूल से पहले ऐंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने के बाद अब इस बात की चर्चा हो रही है कि Galaxy M30s को भी अप्रैल से पहले ही लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 10 अपडेट मिल जाएगा.

खबरों की मानें तो इस साल नया Samsung Galaxy M31 भी लॉन्च हो सकता है. इस बात की जानकारी भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिलती है. यह फोन अपने पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा एडवांस्ड होगा. साथ ही इसमें नया कैमरा सेटअप भी मिलेगा. माना जा रहा है कि रियर कैमरा सेटअप L शेप में होगा. फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा.

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. लेकिन कुछ अफवाहों की मानें तो Samsung Galaxy M31 में 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जा सकता है. फोन का डिजाइन भी नया और प्रीमियम होगा. साथ ही इसमें कुछ नए कलर्स भी मिल सकते हैं. अब देखना होगा कंपनी कब तक इसे लॉन्च करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश

'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?

75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म

वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम

6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना

क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?

Embed widget