एक्सप्लोरर

जल्द लॉन्च होने वाले हैं सैमसंग गैलेक्सी ए51 और ए71, जानिए इनके बारे में सब कुछ

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग भारत में इस साल 2020 में बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. ये फोन गैलेक्सी एम, ए और कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज एस के हो सकते हैं.

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग भारत में इस साल 2020 में बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. ये फोन गैलेक्सी एम, ए और कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज एस के हो सकते हैं. एस सीरीज और एम सीरीज के बारे में कई तरह की अफवाहें हैं. अब ए सीरीज के बारे में भी खबरें आ रही हैं. ताजा चर्चाओं के मुताबिक गैलेक्सी ए71 और ए51 को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. चर्चाएं तो यहां तक हैं कि इन दोनों फोन्स की कीमत 20 हजार से कुछ अधिक होने वाली है.

Samsung Galaxy A50 और Galaxy A70 की कीमतों में भारी कटौती

आपको बता दें कि इन दोनों मॉडल्स को कंपनी ने वियतनाम में लॉन्च किया था लेकिन अब जल्द ही इन्हें भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने की योजना है. एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए51 की कीमत 22990 होगी वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए71 की कीमत 29990 होगी. इन दोनों की वैरीएंट में रैम और मैमोरी कितनी होगी ये बात फिलहाल साफ नहीं है लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए माना जा सकता है कि दोनों की कॉन्फीग्रेशन जोरदार होगी.

M सीरीज में आ रहा है Samsung का नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

दोनों ही हैंडसेट डबल सिम वाले होंगे और एंड्रॉयड 10 पर आधारित one UI 2.0 पर चलेंगे. गैसेक्सी ए51 में चार कैमरे होंगे और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा. इसमें 4 हजार एमएएच की बैटरी होगी और फास्ट चार्जिंग सिस्टम होगा. इसमें टाइप सी पोर्ट होगा. इसके अलावा इसमें इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सिस्टम भी होगा.

बात सैमसंग गैलेक्सी ए71 की करें तो इसमें भी चार कैमरे होंगे जिसमें एक 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा होगा और 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा होगा. साथ ही 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी होगा. साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा. इस स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी होगी और ये फोन 25 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget