एक्सप्लोरर

जियो का एयरटेल पर बड़ा आरोप, ग्राहकों के गुमराह करने के लिए झूठ बोल रहा है एयरटेल

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को आरोप लगाया कि कॉल कनेक्शन चार्ज से नुकसान होने के भारती एयरटेल के दावे गलत हैं. जियो का कहना है कि एयरटेल इंटरकनेक्शन उपयोक्ता शुल्क (आईयूसी) की प्रक्रिया की समीक्षा को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रही है.

नई दिल्लीः टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को आरोप लगाया कि कॉल कनेक्शन चार्ज से नुकसान होने के भारती एयरटेल के दावे गलत हैं. जियो का कहना है कि एयरटेल इंटरकनेक्शन उपयोक्ता शुल्क (आईयूसी) की प्रक्रिया की समीक्षा को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रही है. प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने पिछले सप्ताह रिलायंस जियो पर कॉल कनेक्शन शुल्क के मुद्दे पर दूरसंचार नियामक ट्राई व लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया था. एयरटेल ने दावा किया था कि निचले आईयूसी के कारण बीते पांच साल में उसे 6,800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. जियो का कहना है कि मौजूदा आईयूसी दरों के कारण घाटे संबंधी एयरटेल का बयान बहुत ही गलत व भ्रामक है. जियो ने इस बारे में ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा को पत्र लिखा है.

जियो ने कहा है, ‘हम कहना चाहते हैं कि एयरटेल के सारे तर्क झूठे हैं, तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और भ्रामक प्रवृत्ति के हैं. हम प्राधिकरण से आग्रह करते हैं कि इस तरह के शरारतपूर्ण दावे के लिए एयरटेल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.’ उक्त आईयूसी दर नियामक ट्राई तय करता है. दूरसंचार कंपनियां अन्य कंपनी के नेटवर्क से आने वाली कॉल पर आईयूसी लगाती हैं.

इस समय मोबाइल फोन से की जाने वाली कॉल पर आईयूसी की दर 14 पैसे है. इस मुद्दे को लेकर रिलायंस जियो व एयरटेल में आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं. रिलायंस जियो ने ट्राई के समक्ष अपनी प्रस्तुति में कहा था कि मौजूदा दूरसंचार कंपनियों को आईयूसी मद में एक लाख करोड़ रुपए का लाभ हुआ है. इसके जवाब में एयरटेल ने आरोप लगाया कि रिलांयस जियो ने इस मुद्दे पर नियामक व आम जनता को भ्रमित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget