एक्सप्लोरर

Jio 4G डाउनलोड स्पीड में एक बार फिर नंबर 1, Airtel से दोगुनी है स्पीड

मार्च महीने में Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 22.2 Mbps दर्ज की गई, जो फरवरी महीने की 20.9 Mbps स्पीड से कहीं ज्यादा है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड फरवरी की 9.4 Mbps से गिरकर मार्च में 9.3 Mbps हो गई है.

नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई के जरिए मार्च महीने के लिए जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक औसत 4G डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो ने फिर बाजी मार ली है. मार्च महीने में Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 22.2 Mbps दर्ज की गई, जो फरवरी महीने की 20.9 Mbps स्पीड से कहीं ज्यादा है. औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी कंपनी एयरटेल को दोगुने से भी ज्यादा अंतर से मात दी है.

एयरटेल से दोगुनी है जियो की स्पीड

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड फरवरी की 9.4 Mbps से गिरकर मार्च में 9.3 Mbps हो गई है. यह लगातार दूसरा महीना है जब एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड कम हुई है.

वोडाफोन और आइडिया की स्पीड को दिखाया गया अलग

हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के कारोबार का विलय हो गया है और वे अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं. पर ट्राई ने दोनों नेटवर्क की डाउनलोड, अपलोड स्पीड को अलग अलग दिखाया है. वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड फरवरी में के 6.8 Mbps थी. जो मामूली सुधार के साथ मार्च में 7.0 Mbps हो गई है. उधर एयरटेल की तरह आइडिया की 4जी डाउनलोड स्पीड में भी गिरावट दर्ज की गई है. फरवरी की 5.7 Mbps स्पीड के मुकाबले मार्च में यह गिरकर 5.6 Mbps हो गई.

मार्च में वोडाफोन ने एक बार फिर औसत 4जी अपलोड स्पीड में नंबर एक का ताज बरकरार रखा. पिछले महीने ही उसने आइडिया को नंबर दो पर धकेल कर नंबर एक का ताज हासिल किया था. वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड मार्च महीने में 6.0 Mbps दर्ज की गई. पिछले महीने भी वोडाफोन की अपलोड स्पीड 6.0 Mbps ही थी.

मार्च में आइडिया और एयरटेल नेटवर्क की औसतन 4जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट देखी गई. आइडिया की 4जी अपलोड स्पीड 5.5 Mbps और एयरटेल की 3.6 Mbps रही औसत 4जी डाउलोड स्पीड की तरह जियो ने औसत 4जी अपलोड स्पीड में भी सुधार किया. मार्च महीने में जियो की 4जी अपलोड स्पीड 4.6 Mbps दर्ज की गई जो इससे पिछले महीने 4.5 Mbps थी. ट्राई के जरिए औसत स्पीड की गणना आंकड़ों के आधार पर की जाती है. यह आंकड़े वास्तविक समय के आधार पर ट्राई के माईस्पीड एप्लिकेशन की मदद से एकत्र किये जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget