एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रियों के लिए JIO ने पेश किया 102 रुपये का प्रीपेड प्लान, जानिए खासियतें

अमरनाथ यात्रियों के लिए रिलायंस जियो ने एक खास प्लान पेश किया है. 7 दिनों के इस खास प्लान की कीमत केवल 102 रुपये है. इस प्लान में ग्राहक प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे.

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अमरनाथ यात्रियों के लिए 102 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्लान की अवधि 7 दिनों की रखी गई है. जम्मू कश्मीर सर्किल के लिए बनाए गए इस नए प्लान में यात्रियों को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. ग्राहक प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे, इसके बाद डेटा की स्पीड 64KBPS हो जाएगी. ग्राहकों को इसके साथ ही मिलेगी अनलिमिटिड नेशनल और लोकल कॉलिंग. ग्राहक को प्रतिदिन 100 एस एम एस भी फ्री मिलेंगे.

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की दृष्टि से देश भर से आए यात्रियों के केवल पोस्ट-पेड कनेक्शन ही काम करते हैं. दूसरे राज्यों से आए यात्रियों के प्रीपेड कनेक्शन राज्य में बेकार साबित होते हैं. ऐसे में किसी भी टेलीकॉम कंपनी से जुड़े प्री पेड ग्राहकों को अपने परिवार से जुड़े रहने के लिए जम्मू कश्मीर से नया कनेक्शन लेना पड़ता है. यात्री कनेक्शन ले तो लेते हैं पर इसका इस्तेमाल सिर्फ यात्रा के दौरान ही करते हैं जो महंगा सौदा साबित होता है.

रिलायंस जियो का 7 दिनों का यह प्रीपेड प्लान अमरनाथ यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है. जिसमें सिर्फ 102 रुपये में यात्री पूरी यात्रा के दौरान अपने परिवार से जुड़े रह सकते हैं. और 7 दिनों की वेलिडिटी खत्म होने के बाद यह खुद ही निरस्त हो जाएगा. रिलायंस जियो का नया सिम और प्लान यात्रा अवधि के दौरान जम्मू कश्मीर स्थित जियो रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है.

रिलायंस जियो के खास प्लान का मकसद यात्रियों को कठिन परिस्थिति में अपने परिवार से जोड़े रखना है. इसलिए इस प्लान के साथ जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं दी जा रही और इसी वजह से जियो ऐप्स भी इस खास प्लान के साथ नहीं मिलते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget