एक्सप्लोरर

Reliance फ्री में देगा 1000 GB डेटा, एक महीने में 25 बार करवा सकते हैं फ्री में डेटा रिचार्ज

अब रिलायंस जियो ने बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट की तरफ कदम उठाया है.

नई दिल्ली: रिलायंस जियो एक तरफ जहां अपने यूजर्स के लिए रोजाना कोई न कोई ऑफर लेकर आ रहा है तो वहीं दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अपने प्लान्स में बदलाव कर रही हैं. पिछले कुछ महीनों में रिलायंस ने जहां कई नए कस्टमर्स बनाए हैं तो वहीं दूसरी कंपनियों को इसका भुगतान करना पड़ रहा है. अब रिलायंस जियो ने बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट की तरफ कदम उठाया है. आपको बता दें कि कंपनी जियोफाइबर सर्विस के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही है.

कंपनी ने देश के चुनिंदा बाजारों में 1.1TB (टेराबाइट) फ्री डेटा के साथ हाई-स्पीड फाइबर टू द होम (FTTH) ब्रॉडबैंड कनेक्शन देना शुरू कर दिया है. इसमें डेटा की स्पीड 100Mbps रहेगी. आपको बता दें कि कंपनी इस सर्विस की कमर्शियल ओपनिंग इसी साल से शुरू करने जा रही है.

क्या है FTTH प्लान?

रिलायंस द्वारा हाई- स्पीड फाइबर टू द होम के अनुसार शुरूआत में यूजर्स को FTTH प्लान में 100 Mbps की स्पीड के साथ 100GB डेटा मिलेगा. जिसके बाद डेटा खत्म होते ही यूजर्स एक महीने में 25 बार तक फ्री में 40GB डेटा का रीचार्ज करवा सकेंगे. जिससे ग्राहकों को एक महीने में कुल 1,100 GB डेटा मुफ्त में मिलेगा.

नेट पाने के लिए क्या करना होगा?

रिपोर्ट के अनुसार जियोफाइबर नेट पाने के लिए ग्राहकों को सिक्योरिटी के रूप में 4,500 रूपये देने होंगे. पेमेंट करने के बाद कंपनी एक जियो राउटर इंस्टॉल करेगी. जब कंपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस लॉन्च करेगी, तब इसे सेट-टॉप बॉक्स के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

आपको बता दें कि रिलायंस जियो के पास देश में करीब 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है. फिलहाल कंपनी जियोफाइबर को मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, वड़ोदरा और जामनगर जैसे शहरों में उपलब्ध करा रही है.

रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड टेस्टिंग की शुरूआत सितंबर 2016 से शुरू कर रखी है. लेकिन कंपनी ने अभी तक कमर्शियली जियोफाइबर को लॉन्च नहीं किया था. कंपनी इस सर्विस को घरेलू और व्यवसायिक दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएगी. तो वहीं आने वाले समय में कंपनी का टारगेट 30 शहरों के 100 मीलियन लोगों तक पहुंचने का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget