एक्सप्लोरर

रिलायंस AGM 2018: आज जियो को लेकर मुकेश अंबानी कर सकते हैं कई बड़े ऐलान

इस मीटिंग में जियो के यूजर्स को क्या मिलेगा इसकी जानकारी ABP न्यूज को मिली है.

नई दिल्लीः रिलायंस जियो एक ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जिसकी एंट्री ने इंडस्ट्री में बड़ी उथल-पूथल मचाई. टेलीकॉम की दुनिया में जो रेस साल 2016 में जियो के आने से शुरु हुई वो बदस्तूर अब तक जारी है. आज रिलायंस इंडस्टीज़ की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग है और इस दौरान ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी जियो को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं ऐसी अटकलें जोरों पर हैं. इस मीटिंग में जियो के यूजर्स को क्या मिलेगा इसकी जानकारी ABP न्यूज को मिली है.

कंपनी के करीबी सूत्रों के मुताबिक रिलायंस की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में जियो फोन के यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान होगा. KaiOS पर काम करने वाले जियो फोन पर अबतक यूजर्स फेसबुक एप, व्हाट्सएप और यूट्यूब एप का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. लेकिन अब इस फीचर फोन पर यूजर्स ना सिर्फ फेसबुक बल्कि व्हाट्सएप और यूट्यूब के एप चला सकेंगे. ऐसा होता है तो जियो फोन के यूजर्स का लंबा इंतजार आज खत्म हो जाएगा.

पिछले साल लॉन्च हुए जियो फोन दुनिया का पहला 4G VoLTE फीचर फोन है. जिसे ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जीरो इफेक्टिव कीमत के साथ लॉन्च किया था. इस फोन के लिए कस्टमर को 1500 रुपये जमा करना होता है जिसे 36 महीने बाद कंपनी फुल रिफंड कर देती है.

आज 11 बजे से शुरु होगा AGM आज सुबह 11 बजे मुंबई के बिरला मातोश्री सभागार में ये एनुअल जनरल मीटिंग होगी. जहां मुकेश अंबानी ग्रुप के स्टेक होलडर्स को संबोधित करेंगे. इस दौरानमुकेश अंबानी रिलायंस जियो को लेकर नई सर्विसेज और प्रोडक्ट्स का ऐलान कर सकते हैं.

FTTH ब्रॉडबैंड सर्विस का ऐलान संभव रिलायंस जियो अपनी FTTH सर्विस का आधिकारिक ऐलान कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जियोफाइबर FTTH ब्रॉडबैंड 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देगा. हालांकि इसकी शुरुआत पूरे देश में होगी या चुनिंदा शहरों में की जाएगी इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस सर्विस का ट्रायल साल 2010-17 से ही जारी है. मुंबई-जामनगर, दिल्ली, अहमदाबाद की कुछ खास लोकेशन पर ग्राहकों के ये सुविधा दी जा रही है और इसका ट्रायल ऑपरेशन किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget