एक्सप्लोरर

रेडमी नोट 7 को रिप्लेस करेगा नोट 7S स्मार्टफोन, कंपनी ने किया एलान

शाओमी ने रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया था. लेकिन चीन में स्मार्टफोन का अलग वेरिएंट लॉन्च होने की वजह से कंपनी को यहां यूजर्स की आलोचना का सामना करना पड़ा.

नई दिल्ली: चाइनीज मोबाइल मेकर शाओमी ने सोमवार को अपनी नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7S लॉन्च किया है. शाओमी का यह नया स्मार्टफोन हाल ही लॉन्च किए गए नोट 7 स्मार्टफोन जैसा है, पर दोनों के रियर कैमरा में बड़ा अतंर है. लॉन्च के एक दिन बाद ही कंपनी ने बताया है कि नोट 7S मार्केट में पहले लॉन्च किए गए नोट 7 स्मार्टफोन को रिप्लेस करेगा.

रियर कैमरा के फ्रंट पर नोट 7s पुराने वेरिएंट नोट 7 से पूरी तरह अलग है. 7s में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर सेटअप दिया गया है, जबकि पहले लॉन्च हुए नोट 7 में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया था.

शाओमी इंडिया के ऑनलाइन सेल के हेड रघु रेड्डी का कहना है कि जल्द ही नोट 7 को बंद कर दिया जाएगा. हालांकि उन्होंने इसके बंद होने को लेकर किसी तारीख का एलान नहीं किया है. ये बात साफ है कि कंपनी अब फ्लिपकॉर्ट या mi.com पर इस स्मार्टफोन का कोई नया स्टॉक नहीं लाएगी.

स्मार्टफोन की खूबियां

फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले और फुल HD+ रेजॉल्यूशन दिया गया है. हैंडसेट डॉट नॉच डिस्प्ले और डिजाइन देता है. फोन का फ्रंट और बैक पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है. रेडमी नोट 7S में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC है.

फोन की यूएसपी इसका बैक कैमरा है जो कुल तीन कैमरे के साथ आता है. रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर का है. फोन का फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एआई पोट्रेट मोड के साथ आता है. फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी है. फोन टाइप सी और क्विक चार्ज को सपोर्ट करता है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंस और एआई आधारित फेस अनलॉक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget