एक्सप्लोरर

Redmi K30 Pro जूम एडिशन हुआ लॉन्च, Oppo Reno 3 Pro से होगा मुकाबला

परफॉरमेंस के लिए Redmi K30 Pro जूम एडिशन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 4,700 mAh की बैटरी दी गई है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi K30 Pro जूम एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया है. फोटोग्राफी लवर्स को यह फोन लुभाएगा. इस फोन के कम रैम वाले वेरिएंट पहले ही बाजार में आ चुके हैं. आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में-

कीमत और खासियत

12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले Redmi K30 Pro जूम एडिशन की कीमत 4,499 युआन (करीब 48,200 रुपये) है. Redmi K30 Pro जूम एडिशन में 64 मेगापिक्सल का प्राइम कैमरा मिलता हैं. जबकि इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइडऐंगल लेंस, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है. इस स्मार्टफोन में 3 एक्स ऑप्टिकल जूम और 30 एक्स डिजिटल जूम दिया गया है. इसके अलावा फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया है.

परफॉरमेंस के लिए Redmi K30 Pro जूम एडिशन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 4,700 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33 W फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है. इसके अलावा इस फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

Oppo Reno 3 Pro से होगा मुकाबला

Redmi K30 Pro का सीधा मुकाबला Oppo Reno 3 Pro से होगा. Oppo Reno 3 Pro के दो वेरिएंट मिलते हैं. इसके 8 जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वर्जन की कीमत 29,990 रुपये रखी है, जबकि इसके 12 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वर्जन की कीमत 32,990 रुपये रखी गई है.

Oppo Reno 3 Pro में 6.4 इंच का सुपर AMOELD डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए इसके फ्रंट में में ड्यूल होलपंच सेल्फी कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 44 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर से लैस है. जबकि रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया है, जोकि 64 मेगापिक्सल मेन सेंसर+13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो शूटर लेंस+ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइडऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर सेंसर दिया है.

इस फोन में 4025mAh बैटरी दी गई है जोकि 30W Super VOOC फास्ट चार्ज सपॉर्ट के साथ आती है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में 2.2GHz की स्पीड वाला MediaTek Helio P95 प्रोसेसर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget