एक्सप्लोरर

Realme X50 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, साधारण है डिजाइन पर दमदार है प्रोसेसर

भारत में पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है. नए Realme X50 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर लगा है जोकि अअब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है.

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. गौर करने वाली बात यह है कि 25 फरवरी को iQOO 3, 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है लेकिन ठीक पहले Realme ने अपना ‘X50 Pro’ 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया. दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने इस फ़ोन को उतारा, इस लॉन्च के दौरान ऐसा महसूस हुआ कि जैसे realme सबसे पहले भारत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी का टैग अपने नाम करना चाहती थी. खैर, आइये जानते हैं Realme X50 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में.

कैसा है डिजाइन ?

Realme के नए X50 Pro 5G स्मार्टफोन का डिजाइन साधारण है, इसके लुक में बहुत ज्यादा नयापन नहीं है, यह आकर्षित नहीं करता. इसका पंच-होल डिस्प्ले, सैमसंग गैलेक्सी S10 प्लस की याद दिलाता है. जबकि इसका रियर लुक बहुत ही बेसिक है. लेकिन यह फोन मॉस ग्रीन और रस्ट रेड कलर ऑप्शन में आता है जो आपको पसंद आ सकते हैं.

दमदार प्रोसेसर

नए Realme X50 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर लगा है जोकि अअब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है. इसके अलावा इस फोन में 12GB LPDDR 4 RAM और 256GB तक की Dual UFS 3.0 स्टोरेज की सुविधा मिलती है. फोन में 4,300mAh की ड्यूल सेल बैटरी लगी है जोकि 65W का सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन में हाई एफिशिएंसी VC लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन हीट होने से बचता है. यह फोन Android 10 पर आधारित Realme UI 1.0 पर काम करता है.

कीमत

Realme X50 Pro 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. कीमत की बात करें तो इसके 6GB RAM + 128GB  वेरिएंट की कीमत 37,999 की कीमत रखी है. जबकि 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी है. इसके अलावा इसके 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी है.

बढ़िया डिस्प्ले

Realme ने नए X50 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.44 इंच का ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92 फीसद तक दिया गया है. कंपनी ने इसके डिस्प्ले और बैक पैनल में 3D AG मल्टीलेयर ग्लास प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है.

कैमरा सेटअप  

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमे 64MP+ 12MP+8MP एक B&W लेंस दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें ड्यूल पंच होल वाइड एंगल कैमरे का इस्तेमाल किया गया है, जोकि 32MP+8MP सेंसर से लैस है.

5G स्मार्टफोन की खूबियां

5G स्मार्टफोन, 4G स्मार्टफोन की तुलना में 10 गुना ज्यादा फ़ास्ट होता है. इसमें 3.45Gbps तक की स्पीड मिलती है. Realme के इस स्मार्टफोन में 13 नेटवर्क एंटिने का इस्तेमाल किया है जिससे बेहतर कनेक्टिविटी और नेटवर्क की स्टेबिलिटी मिलती है. यह फोन 5G के हर नेटवर्क बैंड को सपोर्ट करेगा. इसमें 360 डिग्री सराउंड एंटिना दिया है.

यह भी पढ़े 

Anker Power Port 6 एक साथ करता है 6 डिवाइसेस को फ़ास्ट चार्ज, जानें कीमत और खूबियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget