एक्सप्लोरर

Poco F1 की तीसरी सेल आज, दोपहर 12 बजे से Mi.com और Flipkart से खरीद सकते हैं फोन

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स365 और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है. सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का हाई रेजॉलूशन कैमरा दिया गया है.

नई दिल्ली: पोको एफ1 की तीसरी सेल आज दोपहरा 12 बजे से होने वाली है. यूजर्स इस फोन को मी.कॉम और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. इस फोन का हाय डिमांड को देखते हुए हम यूजर्स को ये बताना चाहते हैं कि वो सेल के कुछ मिनट पहले ही लॉग इन कर लें ताकि आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले फोन आपका हो जएगा, तीन रेगुलर वेरिएंट्स के अलावा पोको एफ1 अपना ऑर्मर्ड एडिशन भी सेल के लिए उपलब्ध करवा रहा है. तो चलिए नजर डालते हैं पोको एफ 1 की कीमत और स्पेक्स पर.

फोन के खास फीचर्स

फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. डिवाइस के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है. जबकि 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज 28,999 रुपये रखी गई है. स्पेक्स के मामले में शाओमी पोको फोन का हाइलाइट इसका प्रोसेसर है जो क्वालकॉम 2.8Ghz 10nm फाइनफिट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेर के साथ आता है. इसमें एड्रिनो 630 जीपीयू भी दिया गया है. हैंडसेट में पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन दिया गया है जो 6.18 इंच के स्क्रीन FHD+ 2340 x 1080 पिक्सल्स रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में नॉच डिस्प्ले की भी सुविधा दी गई है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 का है.

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स365 और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है. सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का हाई रेजॉलूशन कैमरा दिया गया है. कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है.

डिजाइन

पोकोफोन का डिजाइन काफी बेहतरीन है जहां ट्रिम वेस्टलाइन और ग्लास हेवी डिजाइन के साथ काफी शानदार स्पेक्स मिलते हैं. फोन की बॉडी पॉलीकॉर्बोनेट की है जिससे फोन स्लिप या हाथ से नही छूटेगा. पोकोफोन में वो सारे फीचर्स तो मिल रहे हैं लेकिन एक अहम फीचर ऐसा भी मिल रहा है जो शायद आपको 50 हजार या उससे ऊपर की कीमत पर मिलेगा. जी हां हम बात कर रहे हैं इसके फेस अनलॉक फीचर की जो कितने भी अंधेरे में आपका चेहरा झट से स्कैन कर फोन को अनलॉक कर देगा. तो वहीं अगर आपका फोन इस्तेमाल के कारण ज्यादा हीट हो जाता है तो उसके लिए कंपनी ने इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जो स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से सारी गर्मी को बाहर निकाल देगा और आपका फोन ठंडा रखेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget