एक्सप्लोरर

पतंजलि नहीं लॉन्च करेगा किम्भो एप, व्हॉट्सएप को टक्कर देने के लिए किया गया था एलान

इसके बाद बाबा रामदेव ने कहा था कि एप को अगस्त के महीने में लॉन्च किया जाएगा लेकिन फिर एप को एक और बार हटा लिया गया. इसके तुरंत बाद एप डेवलपर अदिती कमल ने भी पतंजलि को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

नई दिल्ली: काफी समय से पतंजलि अपने अपकमिंग एप के बारे में यूजर्स को जानकारी दे रहा था. लेकिन अब व्हॉट्सप को टक्कर देने वाला ये एप शायद न लॉन्च हो. जी हां मेड इन इंडिया एप को इसलिए लॉन्च किया जाना था जिससे साइबर सिक्योरिटी से लड़ा जा सके. किम्भो एप को लेकर सबसे पहले 30 मई को एलान किया गया था और फिर एप को 24 घंटों के भीतर ही हटा लिया गया. कारण था सिक्योरिटी और एप इतना कमजोर था कि हैक होने के आसार सबसे ज्यादा थे. लेकिन इसके बाद पतंजलि ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने सारी खामियों को दूर कर लिया है और अब एप को जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा.

इसके बाद बाबा रामदेव ने कहा था कि एप को अगस्त के महीने में लॉन्च किया जाएगा लेकिन फिर एप को एक और बार हटा लिया गया. इसके तुरंत बाद एप डेवलपर अदिती कमल ने भी पतंजलि को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब पतंजलि के सीईओ और MD आचार्य बाल कृष्णा का कहना है कि वो एप से खुश नहीं है तो वहीं अब एप को कभी लॉन्च नहीं किया जाएगा. हम अपने काम से खुश नहीं हैं इसलिए एप के काम को पूरी तरह से रोक दिया गया है.

लॉन्च होते ही एप में पाई गई थीं कई खामियां

योगगुरु रामदेव ने व्हाट्सएप के जवाब में किम्भो एप उतारा था और कुछ घंटे में ही इस एप को गूगल के प्ले स्टोर से हटा दिया गया. एप को लेकर कई सेक्योरिटी एक्सपर्ट ने दावा किया कि इसमें यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर कई बड़ी गड़बड़ियां है और डेटा में आसानी से सेंध लगाई जा सकती है. लेकिन अब ये सारा मामला सुलझ चुका है और किम्भो एप पूरी तरह से लॉन्च होने के लिए तैयार हो चुका है.

क्या है किम्भो का मतलब

किंभो एक संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब है What’s New या How are you. इस मैसेजिंग एप का लोगो व्हाट्सएप को ही थोड़े हेर-फेर के साथ डिजाइन किया हुआ लगता है.

साइबर एक्सपर्ट ने बताया था 'सेक्योरिटी डिजास्टर'

फ्रेंच सेक्योरिटी रिसर्चर एलिओट एल्डरसन ने रामदेव के इस एप में यूजर के डेटा सेक्योरिटी को लेकर बड़ी चिंता जताई थी. व्हाट्सएप को देश में टक्कर देने के दावे के साथ उतारे गए किम्भो एप को रिसर्चर ने 'सेक्योरिटी डिजास्टर' बताया. एलिओट एल्डरसन ने ट्वीट किया, ' किम्भो एप एक मजाक है, अगली बाद किसी भी ऐलान से पहले कंपनी एक बेहतर डेवलपर नियुक्त करे. इस एप को इस्टॉल ना करें.' उन्होंने अगले ट्वीट में दावा किया कि किम्भो एप बोलो एप जैसा हूबहू दिखता है. दोनों ही एप के प्ले स्टोर में स्क्रीनशॉट बिलकुल एक जैसे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget