एक्सप्लोरर

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट और ब्लैक एंड वाइट टीवी जैसी कई चीजों का दौर आज या तो खत्म हो गया है या फिर अब इनका उपयोग न के बराबर होता है.

नई दिल्ली: समय के साथ बदलाव प्रकृति का नियम है. बदलते वक्त के साथ जो आज नया है वो कल पुराना हो जाता है..आज का वर्तमान कल एक इतिहास बन जाएगा. मशहूर शायर राजेश रेड्डी का शेर भी है, ''जो नया है वो पुराना होगा, जो पुराना है नया था पहले''. जो चीजें पुरानी हो जाती है वह यादों में शामिल हो जाती है. एक वक्त पर जिस चीज की धूम होती है वही चीज एक वक्त के बाद धूल बन जाती है. ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में आज हम बात करने वाले हैं जो एक वक्त पर हम सब के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा थी लेकिन आज उससे बेहतर विकल्प आ जाने के कारण या तो वह चीजें खत्म हो गई या फिर उसके इस्तेमाल में भारी कमी आ गई है.

1-कैसेट कैसेट एक वक्त पर हर घर में होता था. कैसेट याद आते ही आज भी रेट्रो संगीत की यादें ताज़ा हो जाती है. कई घरों में सैकड़ों सगीतकारों के संगीत के कैसेट एक वक्त पर रखे रहते थे. आज ब्लूटूथ स्पीकर से लेकर एफएम रेडियो स्टेशन  तक गाने सुनने के कई विकल्आप लोगों के पास हैं. ऐसे वक्त में अब कैसेट धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं. इनका इस्तेमाल गिने-चुने लोग ही करते हैं.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल Old Cassette Tapes

2-फैक्स कैसेट के अलावा फैक्स मशीन भी एक ऐसी ही चीज है जो अब वक्त के धूल में खोती जा रही है. फैक्स मशीन एक भारी प्रिंटर होता है जो एक टेलीफोन से जुड़ा होता है. अब फैक्स कैसे काम करता है यह जान लेते है. इसमें दस्तावेज़ को पहले स्कैन किया जाता है और फिर टेलीफ़ोन लाइन के ज़रिये दूसरी फैक्स मशीन को भेजा जाता है. इसके बाद इसका प्रिंट निकाला जाता है. अब इसका चलन भी कम हो गया है.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल

3- चेकबुक बैंक में इस्तेमाल होने वाली चेकबुक के इस्तेमाल में भी अब काफी कमी आ गई है. दरअसल डिजिटल भारत की दौर में अब लोग नेट बैंकिंग को ही एक अच्छा विकल्प मानने लगे हैं. ऐसे में चेकबुक के जरिए पैसे निकालना अब लगभग खत्म सा हो गया है. हालांकि कई लोग इसका इस्तामाल आज भी करते हैं.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल

4-पेजर

पेजर का क्रेज भी एक जमाने में बहुत ज्यादा था. हर कोई इसे अपने साथ लेकर चलता था. नब्बे के दशक में बहुत मशहूर हुआ था. मैसेज भेजने का त्वरित साधन था. इसमें एक निजी कोड होता था जिसे लोग दूसरे को देते और फिर दोनों के बीच कभी भी संदेश का आदान-प्रदान किया जा सकता था. मोबाइल फोन के आने से इसका वजूद खत्म हो गया.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल

5-रेडियो

रोडियो एक वक्त पर मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन होता था. ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में रेडियो हुआ करता था. इस पर संगीत और सामाचार पूरा परिवार एक साथ बैठकर सुना करता था. फिर टीवी के आ जाने से इसका चलन कम हो गया. आज गांव में लगभग हर घर में टीवी मौजूद है. रेडियो की जगह अब टीवी ने ले ली है.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल

6-ब्लैक एंड वाइट टीवी

ब्लैक एंड वाइट टीवी का भी दौर अब खत्म हो गया हैं. रंगीन टीवी के आ जाने और सस्ते दामों पर बाजार में उपलब्ध होने के कारण अब ब्लैक एंड वाइट टीवी का दौर खत्म हो गया है. अब घरों में रंगीन टीवी आ गई है.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल

7-पोस्ट आफिस जाना, खत लिखने का दौर खत्म

आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक डाक विभाग ने साल 2017-18 में डाक टिकट बेचकर 366.69 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन साल 2018-19 में ये राशि पिछले साल के मुकाबले 78.66 प्रतिशत घटकर 78.25 करोड़ रुपये ही रह गई. इससे साफ पता चलता है कि अब डाक विभाग का इस्तेमाल लोगों ने काफी कम कर दिया है. वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया की लोकप्रियता के कारण अब खतों का सिलसिला बंद हो गया है. एक वक्त पर लोगों को डाकिए का इंतजार रहता था. वह घंटों लाइन में लगकर पोस्ट ऑफिस में खत लेने और देने जाते थे.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल 8- लैंडलाइन फोन

पहले मोबाइल और फिर बाद में तकनीक से भरपूर स्मार्ट फोन के आ जाने की वजह से अब घरों में लैंडलाइन फोन रखने का दौर खत्म हो गया. एक दौर था जब घर के किसी कोने में एक लैंडलाइन फोन जरूर होता था. उसकी घंटी बजते ही लोग जहां भी होते थे दौड़कर फोन उठाते थे. अब इसका ज्यादातर इस्तेमाल ऑफिस में ही होता है.

पेजर, फैक्स, चेक और कैसेट जैसी कई चीजों की एक वक्त पर थी धूम, आज हो गए धूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
Watch: रोहित शर्मा के सीने पर पद्मश्री का सम्मान देख गदगद हुईं वाइफ रितिका, रिएक्शन का वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के सीने पर पद्मश्री का सम्मान देख गदगद हुईं वाइफ रितिका, रिएक्शन का वीडियो वायरल

वीडियोज

ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi
Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
Watch: रोहित शर्मा के सीने पर पद्मश्री का सम्मान देख गदगद हुईं वाइफ रितिका, रिएक्शन का वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के सीने पर पद्मश्री का सम्मान देख गदगद हुईं वाइफ रितिका, रिएक्शन का वीडियो वायरल
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget