एक्सप्लोरर

Orkut भारत में फिर से ‘हेलो’करने को है तैयार

देश में एक नया सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘हेलो’ शुरू हो गया है. हेलो को भारतीय बाजार में आर्कुट बुयुकोक्टेन ने उतारा है.

नई दिल्ली: देश में एक नया सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘हेलो’ शुरू हो गया है. हेलो को भारतीय बाजार में आर्कुट बुयुकोक्टेन ने उतारा है. बुयुकोक्टेन देश में कभी लोकप्रिय रही सोशल नेटवर्किंग साइट ऑर्कुट की फाउंडर कंपनी है. हेलो की भारतीय बाजार में एंट्री फेसबुक के डेटा चोरी विवाद सामने आने के बीच हुआ है. ऐसे में हैलो को फायदा हो सकता है.

ऑर्कुट कभी भारत और ब्रिटेन में बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट थी. ऑर्कुट ने 2014 में अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं. फेसबुक के आने के बाद ऑर्कुट की लोकप्रियता काफी घट गई थी.

बुयुकोक्टेन ने कहा , ‘‘ यदि आज आप सोशल मीडिया पर देखें तो इसने लोगों को नजदीक लाने के बजाय दूरियां बढ़ाई हैं. किसी चीज को साझा करने के बजाय इनका इस्तेमाल प्रसारण के लिए हो रहा है. हमने नए सिरे से शुरुआत की है. हेलो को एक जैसी रुचि रखने वाले समुदायों के हिसाब से विकसित किया गया है. इसमें समान रुचि वाले यूजर्स एक दूसरे से जुड़ सकते हैं. ये एक सच्चा जुड़ाव होगा.’’

उन्होंने कहा कि हेलो के जरिये हम एक सकारात्मक , अर्थपूर्ण और सच्चा कनेक्शन उपलब्ध कराना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि हमने जुलाई , 2016 में ब्राजील से शुरुआत की थी. भारतीय बाजार में हमारे बीटा टेस्टिंग में करीब 35,000 यूजर्स जुड़े. ‘‘ ऑर्कुट का भारत में काफी दबदबा था. मुझे इस बात की खुशी है कि हम एक बार फिर से भारत को हेलो करने जा रहे हैं. ’’

हेलो एप को एप स्टोर और गूगल प्ले पर डाउनलोड किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

Embed widget