एक्सप्लोरर

4जी डाउनलोड स्पीड में एयरटेल, अपलोड में आइडिया सबसे आगे, जियो ने इस मामले में मारी बाजी

डेटा की रफ्तार और वीडियो स्ट्रीमिंग में भारती एयरटेल का 4जी नेटवर्क सबसे आगे है. डेटा अपलोड की रफ्तार के मामले में आइडिया अव्वल है.

नई दिल्ली: डेटा की रफ्तार और वीडियो स्ट्रीमिंग में भारती एयरटेल का 4जी नेटवर्क सबसे आगे है. डेटा अपलोड की रफ्तार के मामले में आइडिया अव्वल है. वहीं उपभोक्ताओं तक 4जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा. मोबाइल सेवा विश्लेषण कंपनी ओपनसिग्नल ने यह जानकारी दी है.

ब्रिटेन की कंपनी ने अपने विश्लेषण में पाया कि रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं 97.8 प्रतिशत समय उपभोक्ताओं को उपलब्ध रहती हैं. वहीं एयरटेल इस मामले में 89.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है.

4 बैक कैमरे और डबल सेल्फी कैमरे वाले Vivo V17 Pro पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

जियो के नेटवर्क पर ज्यादातर समय 4जी सेवाएं उपलब्ध होने की वजह से ओपनसिग्नल ने पाया कि उसके नेटवर्क पर ‘लेटंसी’ अनुभव अन्य ऑपरेटरों की तुलना में कुल स्कोर पर सबसे बेहतर रहा. दिलचस्प तथ्य यह है कि एयरटेल 4जी 53.6 मिलीसेकेंड के साथ लेटंसी स्कोर के मामले में जियो से आगे रही.

ओपनसिग्नल ने कहा कि इससे ग्राहकों को उच्च 4जी उपलब्धता का महत्व एक बार फिर पता चलता है. जियो सिर्फ 4जी परिचालक है और इसके नेटवर्क पर हमारे प्रयोगकर्ता तेज 4जी नेटवर्क के साथ अधिक समय तक जुड़े रहते हैं. इससे ऑपरेटर को हमारा कुल लेटंसी अनुभव पुरस्कार जाता है.

OnePlus 8 Pro की जानकारियां आई सामने, होल पंच डिजाइन के साथ ये होंगे खास फीचर्स

लेटंसी से मोबाइल डेटा अनुभव प्रभावित होता है. लेटंसी के निचले स्तर का आशय है कि मोबाइल एप्लिकेशंस, सेवाओं, वीडियो स्ट्रीमिंग और एप के जरिये कॉलिंग का अनुभव बेहतर रहेगा.

रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल एप से वॉयस कॉल करने के मामले में वोडाफोन का नेटवर्क सबसे बेहतर है. वहीं आइडिया की 4जी नेटवर्कपर अपलोड रफ्तार 4 एमबीपीएस की है और 3जी नेटवर्क पर यह 0.9 एमबीपीएस है.

जल्द लॉन्च हो रहा है फोल्डेबल डिस्प्ले वाला Moto RAZR, जानें- क्या है इसमें खास

ओपनसिग्नल का दावा है कि उसने एक जून, 2019 से 90 दिन तक 42 भारतीय शहरों में 76.77 लाख उपकरणों पर अपना यह सर्वे किया है. ओपनसिग्नल ने लगातार पाया है कि एयरटेल 4जी डेटा डाउनलोड में सबसे तेज नेटवर्क है. वहीं ट्राई ने पिछले कई माह से रिलायंस जियो को सबसे तेज नेटवर्क करार दिया है.

रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का देशभर में 3जी नेटवर्क है. कंपनी का बहुत छोटे से हिस्से में 4जी नेटवर्क है. बीएसएनएल की डेटा रफ्तार 3.1 मेगाबिट प्रति सेकेंड की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget