एक्सप्लोरर

Amazon पर आज है OnePlus 6T की पहली सेल, फोन पर 5400 रुपये का कैशबैक और 2000 रुपये का डिस्काउंट

वनप्लस 6T अपने पुराने वर्जन वनप्लस 6 का अपग्रेड वर्जन है जो कई सारे नए फीचर्स के साथ आता है जैसे स्क्रीन अनलॉक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉटर ड्रॉप नॉच और बड़े स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी.

नई दिल्ली: वनप्लस 6T आज से सेल के लिए पूरी तरह से तैयार है. स्मार्टफोन आज से एमेजन इंडिया और वनप्लस इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. कंपनी के इस फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत 37,999 रुपये है. वहीं फोन क्रोमा स्टोर्स और रिलायंस डिजिटल पर भी उपलब्ध होगा. वनप्लस 6T अपने पुराने वर्जन वनप्लस 6 का अपग्रेड वर्जन है जो कई सारे नए फीचर्स के साथ आता है जैसे स्क्रीन अनलॉक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉटर ड्रॉप नॉच और बड़े स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी.

वनप्लस 6T तीन वेरिएंट में आता है

कीमत

OnePlus 6T 6GB/128GB: Rs 37,999

OnePlus 6T 8GB/128GB: 41,999

OnePlus 6T 8GB/256GB: 45,999

फोन पर ऑफर्स

- एमेजन पे बैलेंस की मदद से 1000 रुपये का कैशबैक

- रिलायंस जियो यूजर्स को 5400 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक तो हीं 3 टीबी 4 जी डेटा.

- ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 2000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दी जा रही है.

- सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 2000 रुपये का डिस्काउंट.

- BHIM UPI और Rupay ATM कार्ड पर 50 रुपये की छूट वहीं डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी शामिल है.

बता दें कि बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड्स पर भी नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा है.

फोन के फीचर्स

वनप्लस 6T का डिजाइन ठीक पिछले फोन वनप्लस 6 की तरह ही रखा गया है. फोन मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक फिनिश के साथ आता है. हालांकि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मिसिंग है तो वहीं पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर की भी नहीं दिया गया है.

फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 9.0 पाई आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है. फोन में 6.41 इंच का FHD+2340x1080 पिक्सल्स का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 का है. फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन दिया गया है. बता दें कि पहले के मुकाबले फोन में छोटे नॉच का इस्तेमाल किया गया है जो वॉटर डॉप नॉच है. वहीं स्क्रीन में इस बार कोई भी बटन यानी की फिंगरप्रिंट के लिए नहीं दिया गया है. फोन की खास बात इसका इन डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर दिया गया है. जो स्क्रीन को मात्र 0.34 सेकेंड्स में अनलॉक कर देता है. ये सेंसर दुनिया का सबसे तेज सेंसर है. वहीं फेस अनलॉक को पहले की तरह ही रखा गया है.

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो 6 जीबी रैम और 8 जीबी के LPDDR4X रैम के साथ आता है. फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज शामिल है. हालांकि इस बार फोन से 64 जीबी वाले वेरिएंट को हमेशा के लिए हटा दिया गया है. तो वहीं एप्स को 20 प्रतिशत की तेजी से खोलने के लिए बूस्ट मोड का इस्तेमाल किया गया है. साथ में गेमिंग मोड और नोटिफिकेशन हैंडलिंग के लिए फोन को और बेहतर और तेज बनाया गया है.

कैमरे के मामले में फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX371 सेंसर EIS और f/2.0 अपर्चर का इस्तेमाल किया गया है. वहीं फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX519 सेंसर OIS, EIS और f/1.7 अपर्चर का इस्तेमाल किया गया है साथ में 20 मेगापिक्सल Sony IMX376K सेंसर का भी इस्तेमाल किया गया है जो f/1.7 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है. स्मार्टफोन 4K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है. हालांकि इस बार कैमरे में कुछ नया और अलग किया गया है जहां नाइट पोट्रेट मोड का इस्तेमाल किया गया है. वहीं सेल्फी के लिए भी पोट्रेट मोड को और बेहतर बनाया गया है जहां स्टूडियो लाइटिंग टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget