एक्सप्लोरर

OnePlus 6T लॉन्च: क्यों अब ये लड़ाई OnePlus vs Apple होगी

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस फिलहाल नंबर 1 कंपनी है. तो वहीं एपल नंबर 3. लेकिन अब अमेरिका में एंट्री के बाद क्या दोनों कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है?

नई दिल्ली: टेक्नॉलजी की दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई वो होती है जब एक कंपनी का कोई गैजेट दूसरी कंपनी के गैजेट को टक्कर देता है. या फिर आप कह सकते हैं ये मौका तब भी आता है जब दोनों कंपनियों की लॉन्चिंग डेट एक ही हो. जी हां ऐसा ही कुछ एपल और वनप्लस के इवेंट में भी होने जा रहा है. एक तरफ जहां एपल अपने मैकबुक को 30 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है तो वहीं वनप्लस ने भी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन वनप्लस 6T की भी लॉन्चिंग डेट यही रखी थी. लेकिन कंपनी ने अब इस तारीख को बदलकर अब 29 अक्टूबर कर दिया है. आज फोन न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा तो वहीं कल नई दिल्ली के इवेंट में इस फोन को सुबह 8:30 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा.

लेकिन इस बीच ये भी देखने को मिलेगा कि क्या ये वो फोन होगा जो एपल को कड़ी टक्कर देगा? चलिए नजर डालते हैं

पहली बार वनप्लस अमेरिका में किया जा रहा है लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन मेकर पहले ही भारतीय मार्केट में अपनी जगह बना चुका है लेकिन अब कंपनी टी मोबइल के साथ अमेरिका में पहली बार फोन लॉन्च करेगी.

ज्यादातर एपल इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया के कूपर्टिनों में ही

एपल एक साल में एक बार इवेंट का आयोजन करता है जिसे कूपर्टिनों के स्पेसशिप कैंपस में किया जाता है. हाल ही में यानी की सितंबर के महीने में ही कंपनी ने अभी अपने नए आईफोन मॉडल लॉन्च किए थे. वहीं दूसरे इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क में किया जा रहा है. बता दें कि ये वही जगह है जहां वनप्लस के इवेंट का भी आयोजन किया जा रहा है.

वनप्लस VS एपल

अगर आप भारत में देखेंगे तो पाएंगे कि प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस फिलहाल नंबर 1 कंपनी है. तो वहीं एपल नंबर 3. लेकिन अब अमेरिका में एंट्री के बाद क्या दोनों कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है? दिन के अंत में वनप्लस एक बेहतरीन स्मार्टफोन है जो काफी मशहूर भी है.

सैमसंग को भी है खतरा

कई सालों से एक फोन जो एपल को हमेशा से ही टक्कर देता आया है वो है सैमसंग. जी हैं अमेरिका में इस साउथ कोरियन टेक जाएंट ने एपल को कई बार टक्कर दिया है. लेकिन अब जहां वनप्लस अमेरिका में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसे देखते हुए एक बात तो कही जा सकती है कि सैमसंग को आगे चलकर खतरा हो सकता है.

वनप्लस को भी है एपल से खतरा

जब वनप्लस ने अपने लॉन्च डेट को बदला तो दुनिया ने सोचा की कंपनी शायदा एपल से डर गई इसलिए वो उसी दिन अपना फोन लॉन्च नहीं करना चाहती जिस दिन एपल कर रहा है. वहीं कंपनी ने इसको देखते हुए अपने लॉन्ट डेट को एक दिन कम कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget