एक्सप्लोरर

OnePlus 6 स्मार्टफोन 17 मई को भारत में होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत

स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वनप्लस का अबतक का सबसे मंहगा स्मार्टफोन हो सकता है और इसकी कीमत भारत में करीब 40 हजार से शुरू होगी.

नई दिल्ली: चाइनीज मोबाइल मेकर वनप्लस 17 मई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 6 लॉन्च करने जा रही है. कई दिनों से लगाए जा रहे कयासों के बाद आखिरकार कंपनी ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन के लॉन्च से पर्दा उठाया है. हालांकि भारत से ठीक पहले 16 मई को लंदन में OnePlus 6 का ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा. भारत में वनप्लस के नए स्मार्टफोन लॉन्च का इवेंट 17 मई को दोपहर 3 बजे मुंबई में होगा.

क्या हो सकता है OnePlus 6 में खास?

अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस 6 व्हाइट, ब्लैक और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में आ सकते हैं. वनप्लस 6 एज टू एज स्क्रीन और नॉच के साथ आएगा. इसमें आईफोन X की तरह जेस्चर कंट्रोल सपोर्ट फीचर हो सकता है. कंपनी के सीईओ पेटे लाऊ बता चुके हैं कि वनप्लस 6 का नॉच हाइड यानी छुपाया भी जा सकेगा. इसके अलावा लाउ ने फोरम पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि वनप्लस 6 में स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8 जीबी रैम होगी.

वनप्लस 6 में 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी. इसका एवेंजर्स थीम वाला मॉडल लॉन्च किया जा सकता है. आपको याद होगा कि वनप्लस 5T का भी स्टार-वॉर्स लिमिटेड एडिशन कंपनी ने उतारा था. कैमरा फ्रंट की बात करें तो OnePlus 6 में भी डुअल रियर कैमार दिया जाएगा. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3450mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा 5T की तरह यह स्मार्टफोन भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

इसके साथ ही इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकता है. यानी ये पुराने डिवाइस वनप्लस 5T के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले पैनल से थोड़ा बड़ा होगा. एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट जैसे फीचर हो सकते हैं.

वैसे बता दें कि स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वनप्लस का अबतक का सबसे मंहगा स्मार्टफोन हो सकता है और इसकी कीमत भारत में करीब 40 हजार से शुरू होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget