एक्सप्लोरर

नॉर्वे से आया था ये YouTuber, अहमदाबाद में बाल कटवाने के लिए दे दिए 28,000 रुपये

Harald Baldr वीडियो में कह रहे हैं कि, ' इसके बाद मैं एक ऐसे व्यक्ति को पकडूंगा जिसे इंग्लिश आती हो और पूछूंगा कि यहां का बिजनेस कैसे काम करता है. और यहां बाल कटवाने के लिए एक दिन में कितने लोग आ जाते हैं.'

नई दिल्ली: नॉर्वे के एक यूट्यूबर हैं Harald Baldr जो अपने मशहूर ट्रैवल ब्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं वो फिलहाल भारत में हैं. और हाल ही में इस यूट्यूबर ने अहमदाबाद के सड़कों पर 20 रुपये में अपने सिर के बाल कटवाए हैं. लेकिन ये तो नॉर्मल है. या कह लें ऐसा है जैसे एक विदेशी भारत आकर किसी नाई से बाल कटवाता है.

लेकिन दरअसल ये पूरा मामला नहीं है. इस यूट्यूबर ने 20 रुपये के बदले उस नाई को 28,000 रुपये दे दिए जिसने उसके बाल काटे. ये हुई न चौंकाने वाली बात. दरअसल अपने वायरल वीडियो में Harald Baldr सड़कों पर घूम रहे थे तभी उन्हे बाल कटवाने का सूझा जहां वो एक नाई की खुली दुकान पर जाकर रुक गए. और उससे अपने बाल काटने के लिए कहने लगे. Harald Baldr वीडियो में कह रहे हैं कि, ' इसके बाद मैं एक ऐसे व्यक्ति को पकडूंगा जिसे इंग्लिश आती हो और पूछूंगा कि यहां का बिजनेस कैसे काम करता है. और यहां बाल कटवाने के लिए एक दिन में कितने लोग आ जाते हैं.'

इसके बाद यूट्यूबर ने बाल कटवाए और नाई के साथ सेल्फी भी ली. बाल कटवाने के बाद Harald Baldr ने नाई से पूछा, ' 20 रुपये न?' Harald Baldr को ये डर था कि शायद उनसे ज्यादा पैसे लिए जाएंगे. लेकिन Harald ये देखकर चौंक गए कि नाई ने उनसे सिर्फ 20 रुपये ही लिए. नाई की ईमानदारी देखकर Harald खुश हो गए और तुरंत उन्होंने अपनी जेब से 400 डॉलर यानी की 28000 रुपये निकालकर नाई के हाथ में पकड़ा दिया.

इसके बाद Harald ने एक व्यक्ति को पकड़ा और उसे समझाया कि वो नाई को बताए कि इस रकम से वो नए नए बाल काटने वाले औजार खरीदें और अपने परिवार का ख्याल रखें. इसके बाद नाई ने Harald को एक कप कॉफी भी पिलाई.  बता दें कि Harald ने हाल ही में गुजरात के एक सरकारी स्कूल को चंदे के रुप में 70,000 रुपये दिए तो वहीं उनके साथ बैठकर मिड डे मिल का खाना भी खाया.

नीचे देखें पूरा वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget