एक्सप्लोरर

आधार की सिक्योरिटी को लेकर UIDAI ने दिलाया भरोसा, कहा- डेटा की चिंता ना करें

हैदराबादः भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अध्यक्ष जे.सत्यनारायण ने मंगलवार को आधार कार्ड की सुरक्षा व निजता से संबंधित तमाम चिंताओं को दूर किया. उन्होंने कहा, "सुरक्षा और निजता को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि इसे ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है."

सत्यनारायण ने दावा किया कि आधार अधिनियम और इससे संबंधित नियमों का निर्माण आंकड़ों की सुरक्षा व निजता को सुनिश्चित करता है.

उन्होंने यहां तेलंगाना सरकार के आधिकारिक वॉलेट टी-वॉलेट को लॉन्च करने के मुद्दे पर ये बातें कहीं. यूआईडीएआई के अध्यक्ष ने कहा कि आधार की निजता व सुरक्षा को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है.

उन्होंने कहा, "इस देश के नागरिकों को इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इसका कितने अच्छे तरीके से और कितना लाभ उठाया जाए तथा इसे और अधिक दक्ष तथा उत्पादक बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए."

अधिकारी की यह टिप्पणी आधार के आंकड़ों की निजता तथा सुरक्षा को लेकर सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसायटी (सीआईएस) की उस रिपोर्ट के मद्देनजर आई है, जिसमें कहा गया है कि 13.5 करोड़ भारतीयों की आधार संख्या तथा व्यक्ति सूचनाएं आधिकारिक पोर्टल से लीक हो सकती हैं.

अधिकारी ने कहा कि 128 करोड़ की आबादी में से 115 करोड़ से अधिक लोगों को आधार कार्ड जारी किया जा चुका है. 98 फीसदी से अधिक वयस्क आबादी के पास आधार संख्या है.

अविभाजित आंध्र प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी सचिव रह चुके तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विस डिलिवरी प्लेटफॉर्म ईसेवा जैसी पहल की शुरुआत करने वाले सत्यनारायण ने ई-वॉलेट लॉन्च करने के लिए तेलंगाना की सराहना की.

उन्होंने आधार, मोबाइल फोन तथा बैंकों को शक्तिशाली संयोजन करार देते हुए कहा कि इस ओर काफी विकास हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget