एक्सप्लोरर

धांसू फीचर्स और किफायती दाम के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Motorola Moto G 5G, इस फोन को देगा टक्कर

Motorola Moto G 5G भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. ये फोन दोपहर 12 बजे के बाद फ्लिपकार्ट के जरिए अवेलेबल होगा. माना जा रहा है कि Moto G9 Power भी भारत में जल्द दस्तक दे सकता है.

Motorola का Moto G 5G आज भारत में दस्तक देने जा रहा है. कंपनी आज इस फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी. ये फोन यूरोप में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. मोटोरोला का ये फोन भारत के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन में से एक होगा. इस फोन की कीमत 25000 के आसपास मानी जा रही है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस.

संभावित स्पेसिफिकेशंस Motorola Moto G 5G में 6.7 इंच फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले दी गई है. ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. मोटोरोला का ये फोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करता है. फोन को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 20 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है. कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, NFC, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

कैमरा कैमरे की बात की जाए तो Motorola Moto G 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है. फोन में 8 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.

ये हो सकती है कीमत यूरोप में इस फोन के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 299.99 यूरो यानी 26,300 रुपये थी. माना जा रहा है कि भारत में भी इस फोन को इतने ही दाम में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में आपको वॉल्कैनिक ग्रे, फ्रॉस्टेड सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकते हैं.

OnePlus Nord से होगी टक्कर Motorola Moto G 5G की टक्कर वनप्लस नॉर्ड से होगी. वनप्लस नॉर्ड में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेकशन दिया है. स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगान 765 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही नॉर्ड में एंड्रीनों 620 जीपीयू दिया गया है. स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने अपने बाकी स्मार्टफोन की तरह नॉर्ड के कैमरा पर खास ध्यान रखा है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. नॉर्ड में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

OnePlus Nord की कीमत वनप्लस ने नॉर्ड से 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा. 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा.

ये भी पढ़ें

दिसंबर में लॉन्च होने वाले हैं कई शानदार स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और कीमत 7 हजार से कम कीमत के टॉप 5 स्मार्टफोन, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget