एक्सप्लोरर

Moto E40: ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये बजट स्मार्टफोन, जानें प्राइज

Motorola की E सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto E40 भारत में लॉन्च हो गया है. इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इस सस्ते फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है.

Moto E40 Smartphone: Motorola ने अपनी E सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Moto E40 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है. आप इसकी स्टोरेज को एक टीबी तक बढ़ा सकते हैं. इस बजट फोन में परफॉर्मेंस के लिए Octa-Cor Unisoc T700 प्रोसेसर दिया गया है. मोटोरोला का ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में. 

इतनी है कीमत
Motorola Moto E40 को भारत में 9,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. ये कीमत इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. मोटोरोला के ये फोन कार्बन ग्रे और पिंक क्ले कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. इस फोन की सेल 18 अक्टूबर को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी.

स्पेसिफिकेशंस
Moto E40 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1,600 पिक्सल) है और इसा रिफ्रेश रेट 90Hz है. ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Octa-Cor Unisoc T700 प्रोसेसर का यूज किया गया है. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ा सकते हैं. 

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Moto E40 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 ही मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस होगा. कंपनी इसमें इंप्रूव्ड नाइट फोटोग्रॉफी का ऑप्शन भी अवेलेबल है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
Moto E40 स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. सिक्योरिटी के लिए इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ V5.0, GPS, FM रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Realme Narzo 50A से होगा मुकाबला
Moto E40 स्मार्टफोन का मुकाबला भारत में Realme Narzo 50A स्मार्टफोन से होगा. इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. फोन मीडियाटेक हीलीयो G85 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. इसकी शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है. 

ये भी पढ़ें

OnePlus 9RT Launching: वनप्लस आज लॉन्च करेगा अपना प्रीमियम स्मार्टफोन, जानिए कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस

Discount Offer: Samsung के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रही 36 हजार रुपये से ज्यादा की छूट, ये हैं ऑफर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget