एक्सप्लोरर

लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन्स Moto G6, Moto G6 प्लस और Moto G6 प्ले

मोटोरेला ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद G सारीज के स्मार्टफोन्स मोटो G6, मोटो G6 प्लस और मोटो G6 प्ले लॉन्च कर दिया.

नई दिल्लीः मोटोरेला ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद G सारीज के स्मार्टफोन्स मोटो G6, मोटो G6 प्लस और मोटो G6 प्ले लॉन्च कर दिया. मोटो G6 इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ आता है. इसमें दोनों के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले, फास्ट प्रोसेसर और ज्यादा रैम दी गई है. वहीं मोटो G6 और G6 प्ले का लुक काफी कुछ एक जैसा है. लेकिन ये बैटरी , कैमरा और प्रोसेसर के मामले में एक-दूसरे से अलग हैं.

मोटो G6, मोटो G6 प्लस, मोटो G6 प्ले की कीमत कंपनी ने गुरुवार को इसे ब्राजील में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया. ब्राजील में ये बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और अगले हफ्ते से इसे मैक्सिको के बाजार में खरीदा जा सकेगा. भारत सहित कई एशिया पैसेफिक देशों में ये अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगा. मोटो G6 की कीमत $249 (16,500 रुपये) , मोटो G6 प्ले की कीमत $199 ( लगभग 13,000 रुपये) और मोटो G6 प्लस की कीमत 299 यूरो (लगभग 24,350 रुपये) है. हालांकि भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

मोटो G6 प्लस के स्पेसिफिकेशन मोटो G6 प्लस में 5.93 की स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है. एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने वाला ये स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.2GHz ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 और 4 जीबी रैम दी गई है.

लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन्स Moto G6, Moto G6 प्लस और Moto G6 प्ले

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें 12MP+5MP के कॉम्बिनेशन वाला डुअल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है. इस स्मार्टफोन में डुअल टोन फ्लैश, और सेल्फी के लिए फ्रंट फ्लैश दिया गया है.

मोटो G6 प्लस 64 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाकर 128 जीबी तक किया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी जैसे विकल्प दिए गए हैं. पावर के लिए 3200mAh की बैटरी दी गई है जो मोटो टर्बो एडाप्टर के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये 15 मिनट के चार्ज में सात घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है.

मोटो G6 के स्पेसिफिकेशन मोटोरोला के मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटो G6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. ये स्मार्टफोन 3D ग्लास रियर डिजाइन के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.8GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है. इसके दो वेरिएंट 3GB/32GB, 4GB/64GB में आएगा. इसकी मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी.

कैमरा की बात करें तो इसमें भी 12MP+5MP के डुअल रियर कैमरा दिए गए हैं, वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसअनलॉक फीचर के साथ आता है. पावर के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है.

मोटो G6 प्ले के स्पेसिफिकेशन मोटो G6 प्ले में 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है और ये भी 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. इसकी रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है. स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलने वाला ये स्मार्टफोन डुअल सिम के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.4GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 दिया गया है. इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाकर 128 जीबी किया जा सकता है.

लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन्स Moto G6, Moto G6 प्लस और Moto G6 प्ले

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

मोटोG6 प्ले 4000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है जो टर्बोचार्ज सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी जैसे विकल्प दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget