एक्सप्लोरर

भारत में 5 से 11 साल के 6.6 करोड़ बच्चे करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल, जानें- कौनसा शहर है टॉप पर

रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरों में 72 प्रतिशत यानी 13.9 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 57 प्रतिशत यानी 10.9 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता प्रतिदिन इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.

नई दिल्लीः भारत में 5 से 11 साल के करीब 6.6 करोड़ बच्चे इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. यह देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या का 15 प्रतिशत है. ये बच्चे अपने परिजनों के उपकरणों मसलन हैंडसेट आदि के जरिये इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) की एक रिपोर्ट ‘भारत इंटरनेट 2019’ में यह जानकारी दी गई है.

रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च अंत तक देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की कुल संख्या 45.1 करोड़ थी. मासिक आधार पर सक्रिय इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या के हिसाब से सिर्फ चीन ही भारत से आगे है.

किस उम्र के लोग करते हैं इंटरनेट का प्रयोग

देश में मासिक आधार पर सक्रिय 45.1 करोड़ इंटरनेट प्रयोकर्ताओं में 38.5 करोड़ 12 साल से अधिक की उम्र के हैं. वहीं 6.6 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता 5 से 11 साल की उम्र के हैं. ये प्रयोगकर्ता अपने माता-पिता या भाई-बहन आदि के उपकरणों के जरिये इंटरनेट का प्रयोग करते हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इंटरनेट पहुंच का स्तर सिर्फ 36 प्रतिशत है और अभी इसमें काफी वृद्धि की गुंजाइश है. कुल संख्या की बात की जाए तो शहरों में 19.2 करोड़ लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं. ग्रामीण इलाकों में भी यह संख्या कमोबेश इतनी ही है.

इंटरनेट यूज करने के मामले में मुंबई है टॉप पर

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या सबसे अधिक 1.17 करोड़ है. उसके बाद 1.12 करोड़ के साथ दिल्ली का नंबर आता है. बेंगलुरु और कोलकाता दोनों शहरों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 6.1 करोड़, 6.1 करोड़ है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरों में 72 प्रतिशत यानी 13.9 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 57 प्रतिशत यानी 10.9 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता प्रतिदिन इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.

शहरों में एक तिहाई इंटरनेट प्रयोगकर्ता रोजाना एक घंटे से अधिक इंटरनेट से जुड़े रहते हैं. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में एक-तिहाई इंटरनेट प्रयोगकर्ता 15 से 30 मिनट तक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.

वॉर टेक प्रदर्शनी में दिखे भविष्य के हथियार, फिंगरप्रिंट और सेंसर वाली बंदूकें हीं नहीं और भी बहुत कुछ

आतंकी हाफिज सईद के लिए पिघला UNSC का दिल ! देखिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget