एक्सप्लोरर

Facebook पर ऐसे लॉक करें अपनी प्रोफाइल, कोई नहीं देख पाएगा आपकी फोटो

हाल में फेसबुक ने एक प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है जिसको ऑन करने के बाद आप अपना प्रोफाइल और पोस्ट को प्राइवेट कर सकते हैं. इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद बस आपके फ्रेंड्स आपके प्रोफाइल के अपडेट्स देख सकते हैं.

पूरी दुनिया में करोड़ों लोग Facebook का इस्तेमाल करते हैं. फेसबुक के जरिए हम अपने दोस्त और रिश्तेदारों से जुड़े रहते हैं. फेसबुक अपडेट से हमें पूरी दुनिया की खबर मिल जाती है. लेकिन कई लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स का गलत इस्तेमाल भी करते हैं. कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनसे आप कनेक्ट नहीं होना चाहते वो भी आपकी फेसबुक प्रोफाइल देख सकते हैं या पोस्ट पढ़ लेते हैं. कुछ ऐसे भी होते हैं जो आपकी बिना परमिशन लिए आपकी पोस्ट को शेयर भी कर देते हैं. यूजर्स की इस परेशानी को देखते हुए फेसबुक में प्रोफाइल लॉक नाम का एक प्राइवेसी फीचर है. इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद आपकी प्रोफाइल को या पोस्ट को बस वही लोग देख सकते हैं जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में हैं. इस फीचर को यूज करके आप अपने पोस्ट को प्राइवेट बना सकते हैं.

फेसबुक के प्राइवेसी फीचर्स के बारे में जानें

प्रोफाइल लॉक फीचर

प्रोफाइल लॉक करने के लिए सबसे पहले फेसबुक एप में जाएं और मोर ऑप्शन वाली तीन लाइन्स पर क्लिक करें. इसमें आपको सेटिंग्स का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें. स्क्रॉल करने पर प्राइवेसी का ऑप्शन आयेगा और उस पर क्लिक करने पर प्रोफाइल लॉकिंग का ऑप्शन दिख जायेगा. लॉक योर प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी फेसबुक प्रोफाइल लॉक हो जाएगी और इसके बाद आपकी पोस्ट या प्रोफाइल को बस फ्रेंड देख सकते हैं. इसी ही प्रोसेस के जरिए आप अपनी फ्रोफाइल को अनलॉक भी कर सकते हैं

मैसेंजर लॉक ऑप्शन

फेसबुक में एक एप मैसेंजर का है जिसमें आप पर्सनल चैट कर सकते हैं या प्राइवेट मैसेज भेज सकते हैं. लेकिन कई बार दोस्त या फैमिली मेंबर फोन मांग लेते हैं और आप चाहते हैं कि कोई आपके मैसेज ना पढ़े तो मैसेंजर में जाकर ऐप लॉक के फीचर पर क्लिक कर दें. इससे आपके प्राइवेट मैसेज कोई और नहीं पढ़ सकता.

पिक्चर गार्ड

इससे पहले फेसबुक ने प्रोफाइल पिक्चर के डाउनलोड करने या सेव करने के ऑप्शन के लिये पिक्चर गार्ड सेफ्टी फीचर लॉन्च किया था. पिक्चर गार्ड लगाने के बाद कोई आपकी प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड या सेव नहीं कर सकता.

दूसरे प्राइवेसी फीचर

इसके लिये आप फेसबुक के सेटिंग्स में जायें और फिर प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर कई प्राइवेटी फीचर एक्टिवेट कर सकते हैं. आपकी पोस्ट किन लोगों को दिखे, कितने लोगों को दिखे, कौन आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकता है और आपकी फ्रेंड लिस्ट देख सकता है ये सब ऑप्शन मिल जायेंगे. इसी प्राइवेसी सेटिंग में पोस्ट से रिलेटेड, ब्लॉकिंग और टैगिंग से रिलेटेड ऑप्शन भी मिल जायेंगे.

Whatsapp पर ऐसे बदलें नंबर, नहीं गायब होगी पुरानी चैट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget